नई दिल्ली, अप्रैल 28। स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड उन फर्मों में निवेश करते हैं जिनकी बाजार मार्केट कैपिटल एक्सचेंज पर टॉप 250 कंपनियों से कम है। ये फंड अपने बेहतरीन रिटर्न के कारण एक लोकप्रिय निवेश विकल्प रहे हैं। हालांकि, ये फंड कई तरह के बाजार जोखिमों के अधीन रहते हैं, और यह सलाह दी जाती है कि निवेशक उन सभी फैक्टरों पर विचार करें जो इन फंडों के प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं। पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए आपको जोखिम लेना पड़ सकता है। इसलिए हम आपको यहां एक ऐसे फंड की जानकारी देंगे, जिसने निवेशकों को 155 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।
फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉल कंपनीज फंड - डायरेक्ट-ग्रोथ
यह स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड स्कीम 13 जनवरी 2006 को फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 6950.84 करोड़ रुपये की है। 26 अप्रैल 2022 को हाल ही में घोषित एनएवी 99.0986 रुपये है। अपनी कैटेगरी के औसत एक्सपेंस रेशियो की तुलना में इस फंड का एक्सपेंस रेशियो ऊंचा है। इसका एक्सपेंस रेशियो 1.05 फीसदी है। यह अपनी कैटेगरी का मीडियम साइज फंड है।
कितनी है न्यूनतम एसआईपी
निवेश के लिहाज से यह काफी जोखिम भरा फंड है। हालांकि, इसने अच्छा रिटर्न दिया है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने फंड को 1-स्टार रेटिंग दी है। इस फंड में निवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम एकमुश्त राशि 5,000 रुपये है और एसआईपी के लिए यह 500 रुपये है। इस योजना में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। हालांकि, यह 365 दिनों के भीतर रिडेम्पशन पर 1% चार्ज करता है। यह फंड मुख्य रूप से लंबी अवधि के रिटर्न जनरेट करने के लिए छोटी कंपनियों में निवेश करता है।
फंड का रिटर्न चेक करें
इस फंड का एक बार में निवेश की गयी राशि पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में 36.25 फीसदी, 2 साल में 155.33 फीसदी (155.33 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि जिसने 1 लाख रु निवेश किए होंगे उसकी निवेश राशि दो साल में 2.55 लाख रु से अधिक हो गयी होगी), 3 साल में 70.24 फीसदी, 5 साल में 76.66 फीसदी और शुरुआत से 476.11 फीसदी रहा है। एक बार में निवेश की गयी राशि पर सालाना रिटर्न 1 साल में 36.25 फीसदी, 2 साल में 59.59 फीसदी, 3 साल में 19.39 फीसदी, 5 साल में 12.05 फीसदी और शुरुआत से 20.67 फीसदी रहा है।
फंड का एसआईपी रिटर्न
फंड का एसआईपी पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में 9 फीसदी, 2 साल में 50.02 फीसदी, 3 साल में 63.15 फीसदी और 5 साल में 64.99 फीसदी रहा है। एसआईपी पर सालाना रिटर्न 1 साल में 17.13 फीसदी, 2 साल में 44.57 फीसदी, 3 साल में 34.52 फीसदी और 5 साल में 20.13 फीसदी रहा है।
चेक करें फंड का पोर्टफोलियो
फंड का इक्विटी में 95.77 फीसदी निवेश है, जिसमें से 3.8 फीसदी लार्ज-कैप शेयरों में, 4.81 फीसदी मिड-कैप शेयरों में और 65.51 फीसदी स्मॉल-कैप शेयरों में है। फंड का अधिकांश पैसा फाइनेंस, निर्माण, सर्विसेज, रसायन और टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में निवेश किया गया है। इस कैटेगरी के अन्य फंडों की तुलना में इसने फाइनेंस, निर्माण क्षेत्रों में कम निवेश किया है। फंड की टॉप होल्डिंग्स में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड, दीपक नाइट्राइट लिमिटेड, केपीआईटी इंजीनियरिंग लिमिटेड, केपीआर मिल्स लिमिटेड और सीसीएल प्रोडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications