नई दिल्ली, सितंबर 11। स्मॉल-कैप शेयरों की बात करें तो संस्थागत निवेशकों के मुकाबले व्यक्तिगत निवेशक फायदे में रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि संस्थागत निवेशक लार्ज-कैप कंपनियों को उनकी स्थिरता के कारण पसंद करते हैं, जबकि आक्रामक रिटर्न चाहने वाले निवेशक स्मॉल कैप शेयरों और फंड्स में पैसा लगाते हैं। मगर ध्यान रहे कि स्मॉल कैप शेयर या फंड को चुनने में जल्दबाजी न करें। क्योंकि स्मॉल कैप कंपनियों में अस्थिरता वास्तव में अधिक रहती है। यदि आप किसी स्मॉल कैप फंड में निवेश करना चाहते हैं तो हम यहां आपके तीन साल के प्रदर्शन और रैंकिंग के आधार पर 4 अच्छे स्मॉल-कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड लाए हैं। ये फंड लंबे समय के लिहाज से काफी बढ़िया रहेंगे।
एक्सिस स्मॉल कैप फंड
एक्सिस स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ कुल 7,095 करोड़ की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) को मैनेज करता है। एक्सिस स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का 1 साल का रिटर्न 85.24 फीसदी है। शुरुआत के बाद से इसका औसत वार्षिक रिटर्न 26.91 प्रतिशत रहा है। फंड का अधिकांश पैसा कंस्ट्रक्शन, टेक्नोलॉजी, रसायन, फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स और फाइनेंशियल इंडस्ट्रीज में लगा हुआ है।
कम से कम कितनी एसआईपी
हर महीने सिर्फ 500 रुपये से आप सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करना एक अच्छा तरीका हो सकता है। एसआईपी स्टेप-अप फ़ंक्शन के साथ, आप अपनी मासिक निवेश राशि बढ़ा सकते हैं। ये काम आप अपनी इनकम बढ़ने पर कर सकते हैं।
कोटक स्मॉल कैप फंड
कोटक स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ की कुल एयूएम 5,349 करोड़ रु है। कोटक स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का एक साल का रिटर्न 106.58 फीसदी रहा है। इसकी शुरुआत के बाद से इसका औसत वार्षिक रिटर्न 22.24 प्रतिशत रहा है। कोटक स्मॉल कैप फंड कई तरह की इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज में निवेश करता है। यह अधिकतर कम से कम 1 अरब डॉलर की बाजार पूंजीकरण वाली परिसंपत्तियों में निवेश करता है। जब आप एसआईपी के जरिए निवेश करते हैं, तो आपको बाजार की स्थिति के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस स्कीम में एसआईपी के जरिए आराम से निवेश किया जा सकता है।
यूनियन स्मॉल कैप फंड
यूनियन स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ कुल 553 करोड़ रु की एयूएम का प्रबंधन करता है। यूनियन स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ का 1 साल का रिटर्न 82.93 फीसदी है। इसने अपनी स्थापना के बाद से औसतन 16.25 प्रतिशत का वार्षिक रिटर्न दिया है। ये स्कीम भी इक्विटी और इक्विटी से संबंधित एसेट्स के पोर्टफोलियो में निवेश करती है। इस स्कीम का मकसद लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना रहता है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल-कैप फंड
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट-ग्रोथ के पास 16,633 करोड़ की एयूएम है। निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट का 1 साल का ग्रोथ रिटर्न 97.20 फीसदी है। इसने अपनी शुरुआत के बाद से प्रति वर्ष औसतन 26.74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। स्मॉल-कैप फंड उन लोगों के लिए सही निवेश विकल्प हैं जो अधिक जोखिम लेने के इच्छुक हैं और अधिक आक्रामक रिटर्न चाहते हैं। फंड भारतीय शेयरों में 97.61 प्रतिशत निवेश करता है। इनमें लार्ज-कैप कंपनियों में 4.62 प्रतिशत, मिड-कैप शेयरों में 6.19 प्रतिशत और स्मॉल-कैप शेयरों में 77.63 प्रतिशत निवेश किया जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
