भारत की फिनटेक इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु स्थित फिनटेक स्टार्टअप Slice जो पहले प्रीपेड कार्ड के जरिए युवाओं को क्रेडिट की सुविधा देता था, अब खुद का क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। खास बात यह है कि अब कंपनी खुद एक स्मॉल फाइनेंस बैंक बन चुकी है और किसी अन्य बैंक की मदद के बिना यह सर्विस दे पाएगी।

तीन साल पहले बंद हुआ था प्रीपेड कार्ड मॉडल
तीन साल पहले Slice को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उस समय झटका दिया था, जब उसने कंपनी को प्रीपेड कार्ड जारी करने से रोक दिया था। उस समय Slice अपने कार्ड को ऐसे डिजाइन कर रहा था, जो पूरी तरह क्रेडिट कार्ड की तरह ही काम करते थे, लेकिन बैंकिंग नियमों के तहत केवल अधिकृत बैंक ही क्रेडिट कार्ड जारी कर सकते हैं।
Slice उस समय युवाओं खासकर कॉलेज स्टूडेंट्स और शुरुआती नौकरीपेशा लोगों को टारगेट करता था। बिना ब्याज और आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा के कारण कंपनी को काफी लोकप्रियता मिली थी। कंपनी ने 20 लाख से अधिक प्रीपेड कार्ड जारी किए थे और मध्यम स्तर के कई निजी बैंकों को सीधी टक्कर दी थी।
अब Slice खुद बैंक बन चुका है
2023 में Slice ने एक बड़ा कदम उठाया और असम की North East Small Finance Bank (NESFB) के साथ विलय (merger) की योजना बनाई। यह भारत में पहली बार था जब किसी फिनटेक स्टार्टअप ने खुद को बैंक में बदलने के लिए कोई कदम उठाया। यह मर्जर नवंबर 2024 में पूरा हो गया और अब Slice एक अधिकृत स्मॉल फाइनेंस बैंक है जो खुद अपने नाम से क्रेडिट कार्ड जारी कर सकता है।
RuPay नेटवर्क से जुड़ेगा नया कार्ड UPI से लिंक पोसीबल
मनीकंट्रोल कि रिपोर्ट के अनुसार, Slice का नया क्रेडिट कार्ड RuPay नेटवर्क पर आधारित होगा। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक कर सकेंगे और रोजमर्रा की पेमेंट्स भी क्रेडिट कार्ड के जरिए कर सकेंगे। भारत में UPI तेजी से बढ़ रहा है और इस फीचर से Slice को बाजार में बढ़त मिल सकती है।
बाजार में कड़ी टक्कर, लेकिन Slice को है फायदा
आज के समय में कई फिनटेक कंपनियां जैसे OneCard, Jupiter, Scapia आदि बैंक पार्टनर्स के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड जारी कर रही हैं। लेकिन ये कंपनियां अक्सर बैंक की पॉलिसी और सीमाओं से बंधी होती हैं। वहीं Slice अब खुद बैंक है, जिससे उसे ज्यादा फ्रीडम और कंट्रोल मिलेगा। वह अपने कार्ड के फीचर्स, चार्जेज और बेनिफिट्स को तेजी से अपडेट कर सकेगा।
भारत में क्रेडिट कार्ड का स्कोप अभी भी बड़ा
हालांकि देश में 10 करोड़ से ज्यादा क्रेडिट कार्ड एक्टिव हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल केवल करीब 4 करोड़ यूनिक यूजर्स कर रहे हैं। वहीं, 40 करोड़ से ज्यादा लोग UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि अभी भी क्रेडिट सेगमेंट में बड़ी संभावनाएं हैं। Slice की योजना इन्हीं UPI यूजर्स को क्रेडिट सुविधा की ओर लाने की है।
More From GoodReturns

RBI का बड़ा एक्शन: बाजार से ₹6 लाख करोड़ की नकदी गायब, क्या अब बदलेंगे ब्याज दरें?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
