SJVN Share Next Target: शेयर बाजार में अगस्त सीरीज के पहले दिन जोरदार खरीदारी हो रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स करीब 1-1% उछल गए हैं. बाजार में मची खरीदारी में चुनिंदा शेयर नतीजों और खबरों के दम पर एक्शन दिखा रहा. इसमें सरकारी कंपनियों के शेयर भी शामिल हैं, जैसे SJVN का शेयर है. आज 26 जुलाई को बाजार खुलते ही PSU स्टॉक में 10% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. इस दौरान शेयर 160 रुपए तक पहुंचा, जोकि फिलहाल 152 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक में तेजी का ट्रिगर बड़ा ऑर्डर है.
PSU शेयर में तेजी का ट्रिगर
ट्रेडर्स फेवरेट PSU कंपनी SJVN का शेयर बड़े ऑर्डर के दम पर फोकस में है. सरकारी पावर कंपनी को मिजोरम सरकार से बड़ा ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के तहत Darzo Lui पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला है. बता दें कि प्रोजेक्ट्स का साइज 13,947.5 करोड़ रुपए का है. बड़े ऑर्डर के दम पर शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है.
SJVN का शेयर पर क्या है टारगेट?
ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने जुलाई के पहले हफ्ते में शेयर पर रिपोर्ट जारी किया था. इसमें SJVN के शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 167 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज रिपोर्ट में कहा गया शेयर में ट्रेड के लिए स्टॉपलॉस 128 रुपए रखें.

SJVN में तूफानी तेजी
सरकारी पावर कंपनी का शेयर 151.55 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. सालभर में 160 फीसदी से ज्यादा उछल गया है. शेयर ने 2024 में 60 फीसदी का रिटर्न दिया है. 2 साल में स्टॉक 434 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कुल मार्केट कैप 59,418 करोड़ रुपए है. इसका 52-वीक हाई लेवल 170 रुपए है. जबकि 52-वीक का निचला स्तर 52 रुपए है.
SJVN का कारोबार
SJVN एक मिनी रत्न कंपनी है, जोकि भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के तहत आती है. इसकी स्थापना 24 मई, 1988 को हुई. ये कंपनी भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश का ज्वॉइंट वेंचर है. SJVN नाम से लिस्टेड कंपनी में केंद्र सरकार की 55% हिस्सेदारी है. हिमाचल प्रदेश सरकार की हिस्सेदारी 26.85% है. मौजूदा पेड-अप कैपिटल 3929.80 करोड़ रुपए और अथोरॉइज्ड कैपिटल 7000 करोड़ रुपए रहा.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications