SIP Vs RD: म्यूचुअल फंड एसआईपी और आरडी दोनों निवेशकों के बीच काफी फेमस प्लेटफॉर्म है. आज हम आपको बताएंगे की अगर आप 10 हजार रुपये निवेश करना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड एसआईपी या पोस्ट ऑफिस आरडी में से कौन-सा बेहतर विकल्प होगा?
हम यहां 5 साल के हिसाब से कैलकुलेशन करने वाले हैं. सबसे पहले पोस्ट ऑफिस आरडी में मिलने वाले रिटर्न के बारे में जान लेते हैं.

Post Office RD में मिलने वाला रिटर्न
बैंक में आपको अलग-अलग टेन्योर के हिसाब से आरडी में निवेश करने का ऑप्शन मिलता है. लेकिन अगर आप पोस्ट ऑफिस के जरिए आरडी में निवेश करते हैं, तो आपको 5 साल के टेन्योर का ऑप्शन दिया जाएगा. पोस्ट ऑफिस आरडी में खास बात ये है कि आपको इसमें अच्छा खासा रिटर्न मिल जाता है. अभी पोस्ट ऑफिस आरडी में 6.7 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है.
पोस्ट ऑफिस आरडी और म्यूचुअल फंड एसआईपी दोनों को अलग मार्केट रिस्क बनाता है. पोस्ट ऑफिस आरडी में आपको मार्केट रिस्क से जूझना नहीं पड़ेगा.
मान लीजिए अगर आप 10 हजार रुपये हर महीने 5 साल तक पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश करते हैं, तो आपको ये कुल निवेश 6 लाख रुपये का होता है. इसमें आपको 6.7 फीसदी के हिसाब से 1,13,659 रुपये ब्याज के रूप में मिल जाते हैं. आपको मैच्योरिटी में कुल पैसे 7,13,659 रुपये मिलने वाले हैं.
म्यूचुअल फंड SIP में कितना मिलेगा रिटर्न?
एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे आसान तरीका है. एसआईपी म्यूचुअल फंड से जुड़ा है, इसलिए इसमें पोस्ट ऑफिस आरडी के मुकाबले ज्यादा रिस्क होता है. अगर आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में 5 साल के लिए 10 हजार रुपये निवेश करते हैं, तो आपका कुल निवेश 6 लाख रुपये का बनता है, इसमें आपको न्यूनतम अनुमानित 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 2,24,864 रुपये मिल जाते हैं. वहीं आपको 5 साल बाद मैच्योरिटी के रूप में 8,24,864 रुपये मिलते हैं.
SIP Vs Post Office RD कौन है बेहतर?
अगर आप गारंटी रिटर्न चाहते हैं, तो ऐसे केस में आपके लिए पोस्ट ऑफिस आरडी ही बेहतर है. वहीं अगर आप ज्यादा से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं और इसके साथ ही मार्केट रिस्क लेने को भी तैयार है, तो ऐसे केस में म्यूचुअल फंड एसआईपी के बेहतरीन ऑप्शन रहेगा.
म्यूचुअल फंड एसआईपी या पोस्ट ऑफिस आरडी कौन-सा बेहतर है, ये आपके पसंद और मांग पर निर्भर करता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications