SIP vs PPF Return: पहली कमाई हर किसी के लिए बेहद खास होती है. इसके साथ ही भविष्य की तैयारी भी की जाए तो आगे का जीवन और बेहतर बन सकता है. क्योंकि इनकम का एक हिस्सा पहले महीने से ही सही जगह निवेश किया जाए तो भविष्य में मोटी रकम तैयार किया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि मेहनत की गाढ़ी कमाई के निवेश सही जगह किया जाए. इसके लिए चाहे सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट किया जा सकता है या फिर एकमुश्त जमा. मौजूदा समय में सभी के लिए तरह के ऑप्शन हैं. इसमें SIP और PPF दो ऑप्शन लोगों को पसंद आ रहे. चलिए दोनों इनवेस्टमेंट ऑप्शन को रिटर्न कैलकुलेशन के लिहाज से समझते हैं...
SIP vs PPF: कहां मिलता है ज्यादा रिटर्न?
निवेश के लिहाज से SIP एक तरह का हाई रिस्क इनवेस्टमेंट ऑप्शन है. वहीं, PPF में गारंटीड रिटर्न मिलता है. SIP और PPF में निवेशकों को सबसे ज्यादा रिटर्न कहां मिलेगा इसे रिटर्न से समझते हैं. अगर कोई निवेशक PPF में 15 साल तक लगातार मंथली 5000 रुपए का निवेश करे तो इस लिहाज से सालाना निवेश 60,000 रुपए का हुआ. 15 सालों तक निवेश जारी रखने पर PPF खाते में कुल 9 लाख रुपए हो जमा हो जाएंगे.
PPF में इनवेस्टमेंट पर सालाना ब्याज 7.1% है. यानी निवेशकों को 15 साल में केवल ब्याज से 7,27,284 रुपए की कमाई होगी. जबकि मैच्योरिटी पर कुल जमा रकम की कुल वैल्यू 16,27,284 रुपए हो जाएगी. अब अगर SIP में निवेशक 15 सालों तक मंथली 5000 रुपए जमा करता है, तो कुल जमा 9 लाख रुपए हो जाएगा. अनुमानित सालाना ब्याज 12% मान लिया जाए तो निवेशक को 15 साल की मंथली SIP पर ब्याज से कुल 16,22,880 रुपए की कमाई होगी.
SIP में मैच्योरिटी पर निवेशकों को 25,22,880 रुपए मिलेंगे. हालांकि, SIP का रिटर्न शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है. SIP और PPF दोनों को 15 साल की अवधि के लिहाज से कैलकुलेशन करने पर पता चलता है कि SIP में ज्यादा रिटर्न मिलता है. लेकिन यहां हाई रिस्क है. इसलिए निवेश को लेकर किसी भी तरह के फैसले से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.

SIP और PPF क्या है?
निवेश के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) काफी पॉपुलर इनवेस्टमेंट टूल है. निवेशक, SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं. हालांकि, SIP के जरिए स्टॉक मार्केट में निवेश हाई रिस्क है. क्योंकि इस पर मिलने वाला रिटर्न शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करता है. आमतौर पर SIP में निवेश पर इनवेस्टर्स को एवरेज 12% का रिटर्न मिल सकता है. वहीं, PPF में निवेश पर सरकार की गारंटीड रिटर्न मिलता है. PPF खाते में जमा रकम 15 सालों में मेच्योर होता है.
फिलहाल PPF में निवेश करने पर सालाना 7.1% की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है. पब्लिक प्रॉविडेंड फंड में एक फाइनेंशियल ईयर में निवेशक डेढ़ लाख रुपए तक का निवेश कर सकता है. PPF में जमा राशि को अगर निवेशक प्री-मैच्योर अवधि में निकालता है तो कुल जमा पर ब्याज का 1% काटकर रकम वापस दी जाती है. खास बात ये है कि निवेश की रकम पर टैक्स छूट भी मिलता है. इसके तहत निवेशकों को एक फाइनेंशियल ईयर में 150000 रुपए तक की टैक्स छूट दी जाती है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications