SIP+SWP Investment: बुढ़ापे में भला कौन नहीं चाहता है कि उसके पास आर्थिक परेशानी न हो। हर व्यक्ति आर्थिक रूप से खुद को रिटायरमेंट से पहले ही मजबूत बनाना शुरु कर देता है।
यह सलाह तो आपने भी जरूर सुनी होगी कि नौकरी के दौरान ही रिटायरमेंट प्लानिंग भी कर देनी चाहिए ताकि बुढ़ापे में आपके पास जरूरत पर पैसों की कमी न हो।

लेकिन पैसों को जमा करने के लिए आपको सही तरीका पता होना चाहिए। जी हां, हम बात कर रहें हैं SIP+SWP स्ट्रैटेजी की। इसकी मदद से आप बुढ़ापे में अपनी मंथली इनकम पक्की कर सकते हैं।
SIP और SWP के बारे में जानिए
आपको बता दें कि SIP में हर महीने निर्धारित राशि को म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है और इस पर रिटर्न के साथ आपको मोटा फंड भी मिल जाता है। वहीं, SWP में निर्धारित राशि आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट होती है।
ये राशि न्यूचुअल फंड यूनिट्स बिकने से आपको मिलती है और फंड अगर खत्म हुआ तो यह भी बंद हो जाएगा। इसमें मंथली तिमाही या फिर सालाना कब आपको पैसे लगाने है ये आपको तय करना होता है।
कभी भी रेगुलर कैश फ्लो की जरूरत के लिए इसे शुरू किया जा सकता है। SWP एक्टिवेट करने के लिए आपको फोलियो नंबर, विद्ड्रॉल की फ्रीक्वेंसी, पहली निकासी की तारीख, पैसे प्राप्त करने वाले बैंक अकाउंट को बताते हुए एएमसी में इंस्ट्रक्शन स्लिप भरना होगा।
ऐसे मिलेगा आपको फायदा
एसआईपी का मार्केट लिंक्ड होने के कारण थोड़ा जोखिम होता है, लेकिन फिर भी लॉन्ग टाइम में इसका रिटर्न 12 फीसदी माना जाता है। जो अन्य स्कीम के मुकाबले काफी अच्छा माना जाता है। SIP में कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का बेनिफिट मिलता है। इसमें आप 20 से 30 साल के लिए भी निवेश कर सकते हैं ताकि आपके पास अधिक फंड तैयार हो सके।
आपको बता दें कि SWP में रिटर्न अनुमान 8 फीसदी के आसपास माना जाता है। SWP में, आप विड्राल अवधि 10 साल, 20 साल या ज्यादा का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
अगर 20 साल तक सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल करने के बाद आपका इन्वेस्टड अमाउंट अगर बचता है तो आप SWP प्लान को आगे के लिए एक्सटेंड कर सकते हैं।
सिर्फ 1000 रुपए से निवेश की करें शुरुआत
आप 1000 रुपए मासिक देकर एसआईपी शुरू करते हैं और 20 साल का प्लान लेते हैं, तो इसमें 12 प्रतिशत रिटर्न के हिसाब से करीब 10 लाख रुपए बनेंगे। अगर आप इन 10 लाख रुपए को SWP के लिए अलग-अलग प्लान में डालते हैं तो आपको 8.5 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिल सकता है। इससे आपकी फाइनल वैल्यू 17,06,420 रुपए होगी। आपको बता दें कि इसमें विड्राल करने की राशि भी आप तय कर सकते हैं। आप चाहें तो मंथली, तिमाही और सालाना आधार पर निकाल सकते हैं। ये आपको तय करना है कि पैसा कब चाहिए।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications