SIP Investment Calculation: बचपन में जब आप पैसे बचाने की सोचते होंगे तो आप अक्सर पिग्गी बैंक में पैसे जमा करते होंगे और फिर जब वह भर जाती होगी तो आपके पास एक साथ अधिक रकम होती थी जिससे आप अपने लिए गिफ्ट या कोई सामान खरीदने की सोचते होंगे। आज के समय में भी निवेश करने के लिए कई सारे ऑप्शन्स हैं और एसआईपी में निवेश करना भी लोगों के टॉप इंवेस्टमेंट ऑप्शन्स में से एक बनता जा रहा है। SIP में आप हर महीने 500 रुपए के छोटे सी रकम से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

इसमें बाजार के उतार चढ़ाव का असर पड़ता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप मंथली 500 रुपये का निवेश 10, 20, 25 साल के लिए करते हैं तो आपके पैसे कितने हो जाएंगे। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
5 साल के लिए अगर करेंगे हर महीने 500 रुपये का निवेश (SIP Investment Plan)
एसआईपी का औसत रिटर्न 12 फीसदी माना जाता है तो अगर आप 500 रुपये 5 साल तक निवेश करते हैं तो कुल 30,000 रुपए इन्वेस्ट करेंगे। 12 फीसदी के हिसाब से आपको 11,243 रुपए का रिटर्न मिलेगा और इस तरह 5 साल बाद आपको कुल 41,243 रुपए मिलेंगे।
10 साल के लिए अगर हर महीने 500 रुपये का निवेश करते हैं तो इतना मिलेगा रिटर्न (SIP Investment Tips)
अगर आप एसआईपी में हर महीने 500 रुपये का निवेश करते हैं तो 10 साल तक लगातार SIP के जरिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने पर आपको कुल 60,000 का निवेश करना होगा और ऐसे में 12 फीसदी के हिसाब से 56,170 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। 10 साल बाद आपको कुल 1,16,170 रुपए मिलेंगे।
15 साल के लिए एसआईपी करने पर मिलेगा इतना रिटर्न
अगर 500 रुपये की SIP को आप 15 साल के लिए लगातार करते हैं तो इसमें आपका निवेश 90,000 रुपये का हो जाएगा। इसपर 12 प्रतिशत के हिसाब से 1,62,288 रुपए ब्याज मिलेगा। इस तरह आप कुल 2,52,288 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
20 साल के बाद मिलेगा इतना रिटर्न
अगर आप ₹500 को लगातार 20 साल तक के एसआईपी में निवेश करते हैं 1,20,000 रुपये का ये कुल निवेश हो जाएगा और 12 फीसदी के हिसाब से आपको लगभग ब्याज 3,79,574 रुपये मिलेगा। इस तरह आप 20 साल में कुल 4,99,574 रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।
25 साल में मिलेगा इतना रिटर्न
मान लीजिए आप 25 साल के लिए एसआईपी करते हैं और इसमें हर महीने 500 रुपये का निवेश कर रहे हैं तो 25 साल में आपका कुल निवेश 1,50,000 रुपये का होगा। ऐसे में 12 फीसदी के हिसाब से 7,98,818 ब्याज के तौर पर हासिल होंगे और कुछ फंड आपको 9,48,818 रुपये मिलेंगे। (इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप एसआईपी में निवेश करें तो उससे पहले वत्तीय सलाहकार की सहायता जरूर लें।)
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

72 घंटे का लंबा वीकेंड: पैसे को कहां रखें? ओवरनाइट फंड, FD या UPI, जानें क्या है बेहतर

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications