SIP Investment Tips: अक्सर लोग एसआईपी की प्लानिंग करते हैं लेकिन उसे शुरू करने से घबराते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप एसआईपी की मदद से भी अमीर बन सकते हैं? जी हां, यह बिल्कुल संभव है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर एसआईपी यानी व्यवस्थित निवेश योजना बनानी होगी। आइए आपको बताते हैं कि 12x12x24 SIP फॉर्मूला को यूज करके आप किस तरह से 2 करोड़ रु का फंड तैयार कर सकते हैं।

जानिए एसआईपी का 12x12x24 फॉर्मूला
अगर आपकी उम्र 25 साल है और आप किसी कंपनी के म्यूचुअल फंड में हर महीने 12,000 रुपये निवेश करना शुरू करते हैं तो आपको पूरे 24 साल तक हर महीने 12,000 रुपये निवेश करना होगा। इस निवेश पर आपको सालाना 12% रिटर्न मिलेगा। वैसे तो, एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर 12% से 15% तक रिटर्न मिलता है, लेकिन हम आपको सबसे कम ब्याज दर पर इस फॉर्मूले को समझाना चाह रहे हैं। अब जब आप लंबी अवधि वाले एसआईपी स्कीम में निवेश करेंगे, तो 24 साल में आपके पास बड़ा फंड बन जाएगा। 12 प्रतिशत के साथ आपका टोटल अमाउंट 2,00,72,246 रुपये हो जाएगा। यानी आपको लगभग 2 करोड़ का फंड मिलेगा।
एसआईपी में निवेश करने के फायदे
- म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी, निवेशकों को म्यूचुअल फंड में एक निश्चित राशि निवेश करने की परमिशन देती है।
- इसमें महीने की एक तय तारीख को आपकी पसंद के म्यूचुअल फंड में एक तय राशि इन्वेस्ट करनी होती है।
- एसआईपी के जरिये निवेश में कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का आपको फायदा मिलता है यानी आपको अपने रिटर्न को बढ़ाने में ज्यादा मदद करती है। यह मूल रूप से इक्विटी म्यूचुअल फंड से आपके रिटर्न पर रिटर्न है।
- इसके अलावा इसमें हर महीने जमा पैसे को जरूरत पड़ने पर आप इमरजेंसी फंड के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लॉन्ग टाइम में इंवेस्ट करने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो एसआईपी आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications