SIP में रोजाना या मंथली निवेश, क्या आपके लिए बेहतर है ये तरीका? जानिए पूरे फायदे

SIP: भारत में लोग अब तेजी से म्यूचुअल फंड की ओर रुख कर रहे हैं। जून 2025 तक म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या 24 करोड़ से ज्यादा हो गई है। कुल निवेश यानी AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) भी 74 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच चुका है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि लोग अब ट्रेडिशनल सेविंग्स की बजाय SIP जैसे स्मार्ट विकल्प अपना रहे हैं।

SIP Investment

SIP क्या है और क्यों है फायदेमंद?

SIP यानी Systematic Investment Plan एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप हर महीने या हर दिन एक तय रकम म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो एक बार में बड़ी रकम नहीं लगा सकते लेकिन धीरे-धीरे निवेश करना चाहते हैं।

कम रकम से भी शुरू कर सकते हैं निवेश

SIP की खास बात ये है कि इसकी शुरुआत आप सिर्फ 100 रुपए से कर सकते हैं। यह निवेश आपको समय के साथ बड़ा रिटर्न दे सकता है, खासकर अगर आप इसे लंबे समय तक लगातार करते रहें।

SIP के दो तरीके - डेली या मंथली

1. डेली SIP:

डेली SIP में आप हर कारोबारी दिन (सोमवार से शुक्रवार) एक छोटी रकम जैसे 100 रुपए निवेश करते हैं। महीने में लगभग 22 दिन ट्रेडिंग होते हैं, यानी आपकी कुल मासिक SIP 2200 रुपए होगी। इसमें हर दिन के अलग-अलग NAV (नेट एसेट वैल्यू) के अनुसार यूनिट मिलती है।

2. मंथली SIP:

मंथली SIP में आप हर महीने एक तय तारीख को जैसे 3000 रुपए एक बार में निवेश करते हैं। इसमें एक ही दिन का NAV लागू होता है।

कैसे फर्क पड़ता है डेली और मंथली SIP में?

मान लीजिए आप रोज ₹100 निवेश करते हैं, तो:

महीने का कुल निवेश: ₹2,200

20 साल का कुल निवेश: ₹5.28 लाख

अगर सालाना 12% का अनुमानित रिटर्न मिला तो:

कुल फंड: करीब ₹20.23 लाख

अब मान लीजिए आप मंथली ₹3,000 निवेश करते हैं:

20 साल का कुल निवेश: ₹7.2 लाख

अनुमानित रिटर्न: ₹20.39 लाख

कुल फंड: ₹27.59 लाख

आपके लिए कौन सा तरीका सही है?

अगर आपकी कमाई हर दिन या हफ्ते में होती है, तो डेली SIP आपके लिए आसान हो सकती है। अगर आप हर महीने फिक्स सैलरी पाते हैं, तो मंथली SIP आपके लिए बेहतर होगी। डेली SIP में NAV का औसत कम हो सकता है, जिससे ज्यादा यूनिट मिलती हैं। मंथली SIP में प्लान करना और ट्रैक करना आसान होता है।

निवेश से पहले ये बातें याद रखें

SIP हमेशा लंबे समय के लिए करें कम से कम 5 से 10 साल

समय पर निवेश करें और बीच में न रोकें

अपने फाइनेंशियल गोल के अनुसार SIP का चुनाव करें

जरूरत पड़ने पर किसी फाइनेंशियल सलाहकार से मदद लें

SIP एक आसान सुरक्षित और अनुशासित तरीका है निवेश का। आप चाहे हर दिन थोड़ी-थोड़ी रकम डालें या हर महीने एक साथ अगर आपने सही योजना बनाई है और नियमितता बरती है, तो लंबे समय में आपको शानदार रिटर्न मिल सकता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+