SIP Investment Strategy: निवेश करने के लिए सारे तरीके होते हैं और एसआईपी भी उनमें से एक ही है। एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने पर आपको बढ़िया रिटर्न मिल सकता है लेकिन इसमें जोखिम भी है क्योंकि ये शेयर बाजार से लिंक्ड रहता है। अगर आप SIP को शुरू करना चाहते हैं या एसआईपी कर रहे हैं तो पहले ये जरूर समझ लें कि आपको कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

एसआईपी को बीच में रोकना (SIP investments)
अगर आप एसआईपी कर रहे हैं और बाजार में गिरावट के चलते आप एसआईपी बंद कर देते हैं तो आप उतना मुनाफा नहीं हासिल कर पाएंगे जितना आपने तय किया होगा। एसआईपी के माध्यम से मुनाफा हासिल करना चाहते हैं तो लॉन्ग टर्म के लिहाज से ही इसमें निवेश करें। आप जितने लंबे समय के लिए इसमें निवेश करते हैं आपको एसआईपी में कंपाउंडिंग का भी उतना ही बढ़िया फंड तैयार मिल सकता है।
फाइनेंशिल प्लानिंग करके न निवेश करना (Common SIP mistakes)
एसआईपी में कई लोग बिना फाइनेंशियल प्लानिंग के निवेश कर देते हैं और बाद में उनका बजट गड़बड़ा जाता है और इसकी वजह से कई लोग एसआईपी को रोक भी देते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए निवेश की राशि तय करें। SIP में आपको फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है यानी आप कभी भी इसे बंद कर सकते हैं या बीच में ही रोक सकते हैं, तो इसका फायदा उठाकर आप अपनी जेब को देखकर निवेश करें।
डायवर्सिफिकेशन की कमी
आप अपने पैसों को अलग-अलग तरह के एसेट क्लास में निवेश करने का मौका होता है। आप डेट, इक्विटी और अन्य एसेट क्लास में पैसे निवेश कर सकते हैं। एक ही फंड में पैसा लगाने से आपको बचाना चाहिए। इससे जोखिम काफी हद तक कम हो सकता है।
एक्सपेंस रेश्यो का रखें ध्यान
ज्यादातर लोगों को लगता है कि जिस एसआईपी का रिटर्न 15 प्रतिशत से ज्यादा है तो उसमें निवेश करने पर आपको भी ज्यादा मुनाफा होगा लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि एक्सपेंस रेश्यो भी इसके बीच में आता है। किसी भी फंड का एक्सपेंस रेश्यो ही ये तय करता है कि आपको कोई फंड कितना सस्ता मिलेगा। कम या ज्यादा एक्सपेंस रेश्यो होने पर आपके रिटर्न पर असर पड़ता है। इसलिए जब भी आप किसी एसआईपी का चुनाव करें तो एंट्री, एक्जिट लोड और एडिशनल फीस के बारे में भी जानकारी पूरी रखें।
पोर्टफोलियो एसेसमेंट है जरूरी
आपने जो भी इन्वेस्टमेंट किया है, समय-समय पर उसकी एसेसमेंट करना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पोर्टफोलियो एसेसमेंट करने से आपको ये भी समझ आएगा कि एसआईपी आपको कितना प्रतिशत रिटर्न दे रही है और इसमें आपको फायदा मिल रहा है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications