SIP Calculator: एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में निवेश करने के लिए आपको किसी बड़ी रकम की जरूरत नहीं है। इसमें आप कम रकम से भी निवेश कर सकते हैं। अगर आप हर महीने 1000 रुपये भी एसआईपी में निवेश करते हैं तो आप 4 करोड़ रुपये तक रिटर्न पा सकते हैं। क्या आपको अभी भी हमारी इस बात का विश्वास नहीं हो रहा है। चलिए इसके लिए हम आपको पूरी कैलकुलेशन बताते हैं।

हर दिन 100 रुपये का करते हैं निवेश
हर महीने म्यूचुअल फंड में 3000 रुपए निवेश करते हैं तो यानी आपको रोजाना 100 रुपये इसके लिए बचाने हैं। इस पैसे को 21 साल के लिए इंवेस्ट करें। म्यूचुअल फंड ने लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न दिया है। इसमें अगर आपको 12% तक का रिटर्न मिलता है तो आपके पास मैच्योरिटी अमाउंट 4 करोड़ रुपये होगा।
अगर आप हर महीने 1000 रुपये का निवेश करते हैं
हर महीने म्यूचुअल फंड में 1000 रुपए निवेश करते हैं और इस पैसे को 30 साल के लिए इंवेस्ट करें तो यानी साल मेंआप 12000 का कुल निवेश करेंगे। इसमें अगर आपको 12% तक का रिटर्न मिलता है तो आपके पास मैच्योरिटी अमाउंट 4 करोड़ 23 लाख रुपये होगा।
रोजाना 100 रुपये का अगर निवेश करते हैं
मान लीजिए, आप रोजाना 100 रुपए बचाते हैं तो महीने में ये राशि 3000 रुपये होगी। इसे म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश करें। इसमें अगर आपको 20% सालाना रिटर्न मिलता है तो इसके हिसाब से 21 साल में आपके पास 1,16,05,388 रुपये होंगे और 21 साल के दौरान आपने सिर्फ 7,56,000 रुपये बाकी Rs.1,08,49,388 रुपये का आपको फायदा होगा।
एसआईपी में निवेश करने का आपको मिलेगा ये फायदा
आजकल कई सारे निवेशकों के बीच एसआईपी में निवेश किया जा रहा है। आप भी SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते है क्योंकि इसमें निवेश के एक या दो नहीं, कई सारे फायदे हैं। एसआईपी के जरिये आपको निवेश में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है जिससे आपको अपने रिटर्न को बढ़ाने में मदद करती है। इसका मतलब है कि कंपाउंडिग में मूल राशि पर पर मिलने वाले ब्याज पर भी ब्याज मिलता है, लेकिन यह लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप निवेश को लंबे समय तक जारी रखेंगे।
इसके अलावा SIP में निवेश की गई राशि पर इनकम टैक्स में छूट मिलती है। इसमें आप सालाना एक लाख की राशि पर छूट पा सकते हैं। यह नियमित आय वाले लोगों के लिए निवेश का अच्छा तरीका माना जाता है जैसे छोटे कारोबारी या जॉब करने वाले लोग जिनकी हर महीने की सैलरी तय होती है।
सिर्फ यही नहीं, आप SIP के जरिए निश्चित समय के लिए एक फिक्स मूल्य की बचत करना भी सीखते हैं, यानी आपको मासिक, तिमाही या छमाही पर जो भी पैसा निवेश करना है, उस रकम की बचत करने के बाद ही आप बाकी खर्च करते हैं और इस तरह आपको निवेश की आदत होती है। इसके साथ ही हर महीने जमा होने वाले ये पैसे आप जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी फंड के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications