SIP Best Date: आज की इस महंगाई भरे दौर में हर कोई चाहता है कि वो अमीर इंसान बन जाए ताकि अपनी जिंदगी अच्छे गुजार सके। लेकिन अमीर बनना तो सबका सपना होता है मगर अमीर शख्स बनने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है।

अगर आपने भी अमीर बनने का सपना देखा है तो आपके लिए यह चीज कारगर हो सकती है। म्यूचुअल फंड की SIP जिसमें आजकल लोग बड़ी संख्या में निवेश करते दिख रहे हैं क्योंकी इसमें लोगों को काफी ज्यादा फायदा मिलता भी दिख रहा है। SIP में इनवेस्टमेंट लोग एक तय को करते हैं। हालांकि, आजकल लोगों के सामने एक विषय बना हुआ है कि ज्यादा रिटर्न पाने के लिए एसाईपी में किस दिन इनवेस्ट किया जाए?
लोगों के मन में ये सवाल आना वाजिब भी है क्योंकी इन दिनों बाजार का रुख बहुत अलग देखने को मिल रहा है क्योंकी लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में लोग सोच रहे हैं किस दिन म्यूचुअल फंड के यूनिट खरीदी जाए, जिस दिन इसकी एनएवी नेट एसेट वैल्यू कम हो, जिससे इन्वेस्टरों अधिक फायदा मिल सके। चलिए आपको बताते हैं किस दिन SIP में इन्वेस्ट करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता?
आखिर एसआईपी में किस तारीख में निवेश करना होगा ठीक?
आज के दौर में लोग एसआईपी में निवेश तो कर देते हैं लेकिन उन्हें सही तारीख के बारे में नहीं पता होता है। इसमें इन्वेस्ट करने के लिए महीने की 1, 10 या 25 तारीख को सही माना गया है अगर आप इस समय में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको लॉन्ग टर्म में काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, इन तारीखों से रिटर्न का कोई खास लेना देना नहीं है, अगर कोई अंतर है भी तो सालाना 0.2.-0.3% से कम ही रहता है।
आप उदाहरण के तौर पर भी इसको समझ सकते है मान लीजिए आप हर महीने 20 हजार रुपए हर महीने जमा करते हैं और सालाना 12% की दर से रिटर्न पर 20 साल में 1,83,97,147 करोड़ रुपए का फंड इक्कठा होता है। वहीं, दूसरी तरफ तरफ में 0.2% ज्यादा रिटर्न मिलने पर कुछ हजार रुपए ही ज्यादा मिलेंगे।
SIP को पार्ट में निवेश करना
आप SIP की राशि को महीने में अलग-अलग हिस्सों में भी निवेश कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपको हर महीने 9000 रुपए निवेश करने हैं, तो इसे 5 तारीख को 3000, 15 तारीख को 3000 और 25 तारीख को 3000 निवेश किया जा सकता है। इससे मार्केट की छोटी-मोटी उतार-चढ़ाव का असर कम होता है और अलग-अलग NAV पर यूनिट खरीदने का फायदा मिलता है।
अमीर बनने के लिए जरूरी बातें
SIP में सफलता का रहस्य केवल तारीख नहीं है। सबसे अहम है लंबे समय तक नियमित निवेश करना और मार्केट में उतार-चढ़ाव में धैर्य बनाए रखना। बाजार की गिरावट में घबराएं नहीं और SIP को बंद या पॉज न करें। लगातार निवेश करने से लंबे समय में रिटर्न ज्यादा और स्थिर रहेगा।
SIP में सही दिन चुनने की चिंता करना जरूरी नहीं है। लंबी अवधि, अनुशासन और नियमित निवेश ही आपको वित्तीय रूप से मजबूत बनाने और अच्छे रिटर्न पाने में मदद करेंगे। अगर आप लगातार निवेश करते हैं और मार्केट की उतार-चढ़ाव से घबराते नहीं हैं, तो SIP आपके आर्थिक टारगेट को पूरा करने का सबसे आसान तरीका है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications