
Now the rate of silver will increase faster than gold: आमतौर पर लोगों को सोना खरीदने में ज्यादा रुचि होती है। लोगों का मानना है कि सोना काफी फायदा कराता है। यह सच है, लेकिन जानकार अब बता रहे हैं कि कुछ समय तक चांदी ज्यादा कमाई कराएगी।
अगर देखा जाए तो जानवरी से अब सोना और चांदी करीब 11 फीसदी का फायदा करा चुके हैं। लेकिन जानकारों का मानना है कि यहां से सोने से ज्यादा तेज चांदी का रेट बढ़ेगा। इसका सबसे बड़ा कारण चांदी की कारोबारी मांग का बढ़ना है। इसके अलावा निवेश के लिए मांग तो बनी ही रहेगी।
जानकार बता रहे हैं कि चांदी जो अभी करीब 75,000 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है, उसका रेट बढ़कर 85,000 रुपये से लेकर 90,000 रुपये प्रति किलो तक हो सकता है। वह भी अगले 9 से लेकर 12 माह के अंदर। ऐसे में चांदी में करीब 20 फीसदी की तेजी आ सकती है।
चांदी के रेट के बढ़ने का एक कारण सोने और चांदी के रेट में अनुपात भी है। इस वक्त गोल्ड प्राइस टू सिल्वर प्राइस का अनुपात करीब 80 है। ऐतिहासिक रूप से यह 65 से 75 की रेंज में रहता है। इसलिए माना जा रहा है कि सोने से ज्यादा तेजी चांदी के रेट में आ सकती है।
भारत में चांदी की खपत काफी ज्यादा है। भारत अपनी जरूरत की चांदी का करीब 90 फीसदी आयात करता है। अगर 2022 में देखा जाए तो भारत ने करीब 9,500 टन चांदी का आयात किया था। जानकारों का कहना है कि आपूर्ति में दिक्कतों की वजह से चांदी का रेट बढ़ सकता है।
दुनिया में अगर देखा जाए चांदी का स्टॉक इस वक्त लो लेवल पर है। चांदी का स्टॉक करीब 5 साल के लो लेवल पर है। वहीं चांदी की दुनियाभर में डिमांड बढ़ रही है। इसके चलते जानकार मान रहे हैं कि चांदी का रेट ऊपर ही जाएगा।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications