नई दिल्ली, दिसंबर 2। कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के अनुसार, यूरो शीबा इनु नाम का एक कम मशहूर टोकन केवल 24 घंटों में 25,000 प्रतिशत से अधिक उछल गया। यूरो शीबा इनु गुरुवार को 0.000000000003 डॉलर से 0.000000000076 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालाँकि टोकन में आई अधिकांश तेजी दोपहर 1.20 बजे तक खत्म हो गयी। ये उन क्रिप्टो में से एक का ताजा उदाहरण है, जिनमें चंद घंटों में भारी तेजी आई और फिर उनमें आई बढ़त खत्म भी हो गयी। जानकार बताते हैं कि यूरो शीबा इनु "वर्क इन प्रोग्रेस" मोड में एक गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी प्रोजेक्ट था।
बढ़िया ग्रोथ दिखा रहा यूरो शीबा इनु
मार्कट से जुड़े लोग कहते हैं कि यूरो शीबा इनु अपने यूनीक रिवार्ड प्रोग्राम की बदौलत असाधारण रूप से अच्छा कर रही है, जो ईशिब होल्डर्स को प्रत्येक लेनदेन के लिए 5 प्रतिशत, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत प्रयासों के उद्देश्य से दान के लिए 5 प्रतिशत, पारिस्थितिकी और पर्यावरण के बारे में जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
यूरो शीबा इनु की मार्केट कैपिटल अपने उच्च स्तर पर करीब 230,000,000 डॉलर थी। आंकड़ों के अनुसार इस मीम टोकन की ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,570 प्रतिशत उछल गई, क्योंकि 1,828,574 डॉलर के टोकन की लेन-देन हुई। यूरो शीबा इनु की अधिकतम आपूर्ति 420,000,000,000,000,000 टोकन है। हालांकि, अब तक 410,000,000,000,000,000 टोकन की आपूर्ति हो चुकी है।
नवंबर रहा शानदार
शीबा इनु एक मीम टोकन है जिसके मूल्यांकन में नवंबर में ऐतिहासिक वृद्धि देखी गयी। जानकार बताते हैं कि शीबा की बहुत सारे कॉइन यानी सप्लाई अभी भी शीबा व्हेल (अधिकतर कॉइन रखने वाले अकाउंट) द्वारा नियंत्रित की जाती है, इसलिए एक दिन में बड़े पैमाने पर उछाल बनाकर बाजार में हेरफेर करना आसान है। शीबा के लिए कम्युनिटी मजबूत है और आप इसे होल्ड कर रख सकते हैं।
क्रिप्टो में अचानक उछाल
कम ज्ञात डिजिटल करेंसियों में इस तरह के तेज उतार-चढ़ाव से बाजार विशेषज्ञ हैरान नहीं हैं। इनमें से अधिकांश के अजीबोगरीब नाम हैं। उदाहरण के लिए, स्क्विड गेम नेटफ्लिक्स पर एक सनसनीखेज वेब सीरीज के नाम वाली है और ओमाइक्रोन का नाम कोरोनावायरस के नये संस्करण पर है। इनके दाम कम होने से पहले दोनों में भारी तेजी आई थी।
ऐसी क्रिप्टो से दूर रहें
विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि निवेशक ऐसी अज्ञात क्रिप्टो से दूर रहें क्योंकि इनमें लिक्विडिटी की डिटेल स्पष्ट नहीं होती। छोटे टोकन में कम लिक्विडिटी होती है। कोई फेयर प्राइस नहीं चलता। आपको बता दें कि कुल मिला कर भारत में सभी प्लेटफार्मों पर शीबा इनु की ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 60 करोड़ डॉलर आंकी गयी थी। पहले के विपरीत जब भारतीय केवल तब खरीदना शुरू करते थे जब वैश्विक तेजी समाप्त हो रही थी, कई लोगों ने सितंबर और अक्टूबर के दौरान क्रिप्टोकरेंसी में खरीदारी जारी रखी। मीम कॉइन आमतौर पर सोशल मीडिया पर जोक्स से प्रेरित होते हैं जैसा कि डॉगकोइन के मामले में था। अब शीबा इनु विश्व स्तर पर सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो एसेट में से एक बन गई है। निवेशकों को क्रिप्टो में निवेश करते समय बहुत सावधान रहना होगा। अपना सभी पैसा एक जगह निवेश न करें। हमेशा अपने पोर्टफोलियो को कई क्रिप्टो एसेट्स में फैलाना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications