नई दिल्ली, जनवरी 4। शीबा इनु एक कमाल की क्रिप्टोकरेंसी है। इस क्रिप्टोकरेंसी ने 2021 में निवेशकों को करोड़पति बन दिया है। न सिर्फ करोड़पति बनाया है, बल्कि करीब 10 करोड़ रुपये का मालिक बनाया है। शीबा इनु ने बीते साल में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। इसने रिटर्न देने के मामले में बिटक्वाइन सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी को पीछे छोड़ दिया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि शीबा इनु ने कैसे निवेशकों को करोड़पति बनाया है तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा यह भी जानिए कि शीबा इनु का रेट 2022 में और 2030 कैसा रहेगा। इसके अलावा यह भी जानिए कि क्रिप्टोकरेंसी में सिप शुरू करते हैं।
अब जानिए 100 रुपये रोज का निवेश कैसे बना करोड़ रुपये
शीबा इनु में अगर किसी ने 2021 के दौरान रोज 100 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 10 करोड़ रुपये हो गई है। पूरे साल के दौरान निवेशक का कुल निवेश 36,500 रुपये का रहा होगा। वहीं इस निवेश पर रिटर्न के रूप में करीब 10 करोड़ रुपये (वास्तविक रिटर्न 995,957,006 रुपये) का मिला होगा। साल के अंत में निवेशक के पास 406221247679.22241 शीबा इनु होंगी। इसका रेट आज 0.002 रुपये है। इस रेट के हिसाब से निवेश की वैल्यू करीब 10 करोड़ रुपये होती है।
जानिए शीबा इनु के बारे में
शीबा इनु एक मेम सिक्कों में से एक है। इसका नाम शीबा इनु कुत्ते के नाम पर रखा गया है। पिछले कुछ समय से इसके रेट में बहुत ज्यादा उछाल आया है। यह एक एक विकेन्द्रीकृत मेम टोकन है। शीबा का आधार एथेरियम ब्लॉकचेन है। वहीं इसे एलन मस्क का समर्थन प्राप्त है, इसलिए इसके रेट में और ऊपर जाने की संभावना है।
जानिए 2022 में कैसा रहेगा शीबा इनु का रेट
जानकारों के अनुसार शीबा इनु का रेट 2022 में बढ़ने का अनुमान है। शीबा इनु का रेट 2022 की पहली छमाही में एक छोटी सी मंदी का अनुभव करेगा, लेकिन साल के अंत तक यह 0.000021 डॉलर के स्तर पर जा सकता है। वहीं 2023 में शीबा इनु का रेट भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जानकारों का मानना है कि 2022 से लेकर 2030 तक शीबा इनु की कीमत बढ़ती रहेगी। 2023 में शीबा इनु का औसत रेट 0.000031 डालर हो सकता है। वहीं शीबा इनु का रेट 2030 तक काफी अच्छा हो सकता है। शीबा इनु की कीमत अगले 8 से 9 सालों में काफी तेजी से बढ़ेगी। शीबा इनु क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 0.004 डॉलर के ऊपर भी निकल सकती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?



Click it and Unblock the Notifications