नई दिल्ली, फरवरी 4। दुनिया में एक से बढ़कर एक क्रिप्टोकरेंसी हैं। लेकिन इनमें से एक है शीबा इनु क्रिप्टोकरेंसी। इसने निवेशको को जमकर कमाई कराई है। यह कमाई इतना ज्यादा रही है कि अगर किसी ने आज से 1 साल पहले इसमें 100 रुपये का भी निवेश कर दिया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू आज 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। आइये जानते हैं कि शीबा इनु क्रिप्टोकरेंसी ने इतना अच्छा रिटर्न कैसे दिया है और आगे क्या संभावना है।
जानिए शीबा इनु क्रिप्टोकरेंसी में एकमुश्त निवेश का रिटर्न
शीबा इनु क्रिप्टोकरेंसी में अगर आज से एक साल पहले किसी ने 100 रुपये का निवेश किया होगा तो उसको 9969645863.02842 शीबा इनु मिली होंगी। आज शीबा इनु का रेट 0.002 रुपये चल रहा है। ऐसे में आपके 100 रुपये के निवेश की वैल्यू अब 15659223 रुपये हो गई है। यानी आपके निवेश की वैल्यू 1 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा हो गई है। अगर इसे रिटर्न के रूप में जानना चाहें तो यह रिटर्न 15659123 प्रतिशत होता है।
आइये अब जानते हैं डेली सिप से कितना बढ़ता निवेश
शीबा इनु क्रिप्टोकरेंसी में अगर किसी ने आज से 1 साल पहले 100 रुपये रोज की सिप शुरू की होगी तो उसके निवेश की वैल्यू इस वक्त काफी ज्यादा होगी। इस एक साल के दौरान जहां कुल मिलाकर 36,500 रुपये का निवेश हुआ होगा, वहीं इस निवेश से उसके पास इस वक्त 26367197879.80195 शीबा इनु क्रिप्टो होगी। आज इस करेंसी का रेट 0.002 रुपये है। ऐसे में कुल निवेश की वैल्यू आज की तारीख में करीब 41370133 रुपये हो गई है। यानी यह निवेश बढ़कर 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है। अगर रिटन के रूप में जानना चाहें तो यह रिटर्न 113242 प्रतिशत का है।
सरकार ने लगाया है 30 फीसदी का टैक्स
मोदी सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर सीधा सीधा 30 फीसदी का टैक्स लगाया है। यह टैक्स आगामी 1 अप्रैल 2022 से लागू होगा। ऐसे में अगर किसी ने शीबा इनु क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया होगा और उसे अगले साल बेचेगा, तो 30 फीसदी टैक्स देना होगा। बाकी बचा पैसा उसका अपना होगा। सरकार ने बताया है कि अगले साल से आयकर रिटर्न भरने वाले फार्म में क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई को दर्शाने वाला एक कालम होगा। इसी कालम के तहत लोगों को अपनी क्रिप्टोकरेंसी की कमाई बतानी होगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
