आदिल कादरी Shark Tank India के तीसरे सीजन में आए थे. उस समय उन्होंने शो में मौजूद सभी शार्क को अपने स्टार्टअप आदिल कादरी( Adil Qadari) परफ्यूम के बारे में बताया. इस कंपनी की वैल्यू उस समय 200 करोड़ रूपये थी. उन्होंने अपनी कंपनी की वैल्यू के अनुसार 0.5% इक्विटी के बदले में 1 करोड़ रुपये की मांग रखी थी. लेकिन ज्यादातर शार्क को आदिल का ऑफर पसंद नहीं आया. बाद में आदिल ने विनीता सिंह से 1% इक्विटी के लिए 1 करोड़ रुपये का डील की.

फ्लिपकार्ट के टॉप पर है आदिल कादरी ब्रांड
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आदिल कादरी ब्रांड आधुनिक प्रीमियम पैकेजिंग पर ध्यान देता है. आदिल कादरी का परफ्यूम लोगों का पसंदीदा परफ्यूम में से एक बन गया है. आदिल के पास हर दिन लगभग 3,000 ऑर्डर आते हैं. इसके अलावा वे अब तक 1 मिलियन से अधिक ऑर्डर पूरे कर चुके हैं. फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उनका ब्रांड, परफ्यूम की लिस्ट में टॉप पर आता है. वहीं इनके परफ्यूम को लोगों ने 3.8 की रेटिंग दी हुई है. आदिल के लगभग 95 प्रतिशत कस्टमर पुरुष है. आदिल गर्व से खुद को इंडस्ट्री लीडर कहते हैं.
कहां से सिखा परफ्यूम बनाना
आदिल के पिता ने 25 सालों से एक परफ्यूम की दुकान में काम किया है. इससे प्रेरित होकर, आदिल ने भी परफ्यूम इंडस्ट्री में जाने का सोचा और 2019 में उन्होंने आदिल कादरी ब्रांड लॉन्च किया. आदिल अपने परफ्यूम की बेहतरीन गुणवत्ता, बिजनेस नॉलेज सभी का श्रेय अपने गाँव को देते हैं.
बचपन में छोड़नी पड़ी पढ़ाई
आदिल को अस्थमा की बीमारी के कारण 5वीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ना पड़ा. 2005 से लेकर 2012 तक, उन्होंने अपने स्कील को बढ़ाने पर काम किया. 2014 में उनके चाचा ने उन्हें एक SEO से परिचित कराया. जिसके बाद उनकी रुचि डिजिटल मार्केटिंग की तरफ आ गई. इसके बाद उन्होंने 2018 तक कई D2C वेबसाइटों पर काम किया, लेकिन उन्हें इनमें ज्यादा सफलता नहीं मिली.
जिसके बाद आदिल कादरी ने अपना परफ्यूम का यह स्टार्टअप 2019 में शुरू किया. उनकी उम्र उस समय 30 साल थी. वह गुजरात के बिलिमोरा के रहने वाले है. आदिल अपने बचपन में अच्छी शिक्षा प्राप्त ना करने की वजह से उन्हें स्टार्टअप शुरू करते वक्त कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लेकिन आज वे करोड़ो के मालिक है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications