नई दिल्ली, सितंबर 6। आज शेयर बाजार एक नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक, निफ्टी और सेंसेक्स, नये हाई लेवल पर बंद हुए। सेंसेक्स में करीब 167 अंकों की तेजी आई और यह 58296.91 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 54.20 अंक उछल कर 17377.80 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई पर आज कुल 3,495 कंपिनयों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,702 शेयर तेजी और 1,622 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 171 कंपनियों के शेयर फ्लैट बंद हुए। ये तो रही आज की बात। आगे 4 शेयर ऐसे हैं, जो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। जानते उन शेयरों की डिटेल।
सद्भाव इंजीनियरिंग
ब्रोकिंग फर्म शेयरखान ने 4 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। इनमें पहला है सद्भाव इंजीनियरिंग। सद्भाव इंजीनियरिंग का शेयर आज 48.15 रु पर बंद हुआ। मगर इस शेयर के लिए शेयरखान ने 68 रु का टार्गेट रखा है। यानी यह शेयर 41 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। अगर आप मौजूदा स्तर से इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु लगाएं तो आपको 40000 रु से अधिक का मुनाफा हो सकता है।
केएनआर कंस्ट्रक्शन
केएनआर कंस्ट्रक्शन का शेयर इस समय 320.15 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 350 रु का है। यानी मौजूदा रेट से आपको 9 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। केएनआर कंस्ट्रक्शन एक मल्टीडोमेन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट कंपनी है। केएनआर कंस्ट्रक्शन को 1995 में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले प्रोफेश्नल द्वारा शुरू किया गया था।
अशोक बिल्डकॉन
अशोक बिल्डकॉन का शेयर इस समय 101.65 रु पर है। ये शेयर आने वाले समय में 125 रु तक जा सकता है। इसलिए आपको इस शेयर से करीब 23 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड भारत में प्रमुख हाईवे डेवलपर्स कंपनियों में से एक है। इसके पास 39 पीपीपी परियोजनाओं का एक पोर्टफोलियो है, जो भारत में किसी भी प्राइवेट कंपनी में सबसे बड़ा है।
पीएनसी इंफ्राटेक
पीएनसी इंफ्राटेक का शेयर इस समय 360.35 रु पर है। मगर इसके लिए 386 रु का टार्गेट है। यानी आप शेयर से 7 फीसदी से अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। वर्ष 1999 में शुरू हुई पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड भारत में प्रमुख इंफ्रा डेवलपमेंट निर्माण और प्रबंधन कंपनियों में से एक है।
इंफ्रा सेक्टर ने किया मालामाल
ऊपर बताई गई सारी कंपनियां इंफ्रा सेक्टर की हैं। शेयरखान के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में कोविड-19 से प्रभावित होने के बावजूद, इंफ्रा सेक्टर ने इनकम में साल-दर-साल आधार पर 52.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। हालांकि इसकी इनकम तिमाही आधार पर 24.1 प्रतिशत घटी। सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। बता दें कि हाल ही में एक रिसर्च रिपोर्ट में, ब्रोकिंग फर्म शेयरखान ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के ऊपर बताए गए शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने पहली तिमाही में इंफ्रा सेक्टर के प्रदर्शन की भी जांच की है। ध्यान रहे कि यहां सिर्फ सलाह दी गयी है। शेयर खरीदने या न खरीदने का फैसला आपका होगा। दूसरी बात कि शेयर बाजार काफी जोखिम वाली जगह है। इसलिए निवेश के दौरान पूरी सावधानी बरतें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications