नई दिल्ली, अगस्त 8। भारतीय बाजार दो महीने तक एक दायरे में कारोबार करने के बाद बीते कारोबारी हफ्ते में नया रिकॉर्ड स्तर छूने में कामयाब रहा। पिछले कारोबारी हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,690.88 अंक (3.21 प्रतिशत) चढ़ कर 54,277.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 475.15 अंक (3 प्रतिशत) चढ़ कर 16,238.2 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप फ्लैट रहा। हालांकि, दोनों सूचकांकों ने एक नया टॉप स्तर छुआ है। पिछले हफ्ते बैंकिंग और फाइनेंशियल, ऑटो, इंफ्रा, आईटी, ऊर्जा और एफएमसीजी शेयरों पर निवेशकों ने ज्यादा दांव लगाया। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को 62 फीसदी तक रिटर्न दिया।
सिनेलिन इंडिया
सिनेलिन इंडिया काफी छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 281.82 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 62.08 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 62.10 रु से 100.65 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 100.65 रु पर बंद हुआ। 62.08 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.62 लाख रु हो गए। मगर शेयर बाजार में निवेश करते समय जोखिम का ध्यान जरूर रखें। यहां जितना मुनाफा है उतना ही खतरा भी है।
पीवीपी वेंचर्स
पीवीपी वेंचर्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 6.18 रु से 8.85 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 43.20 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 216.87 करोड़ रु है। 5 दिन में करीब 43.20 फीसदी रिटर्न एफडी सहित बाकी निवेश ऑप्शनों के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी से अधिक उछाल के साथ 8.85 रु पर बंद हुआ।
ए-1 एसिड
ए-1 एसिड का शेयर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 36.76 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 148 रु से 202.40 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 36.76 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 200.25 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 18 फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ 36.76 रु पर बंद हुआ।
तिरुपति सर्जन
तिरुपति सर्जन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 6.89 रु से 9.35 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 35.70 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 31.05 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 9.41 रु पर बंद हुआ।
शिवालिक बाइमेटल
शिवालिक बाइमेटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 133.00 रु से 178.20 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 33.98 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 689.52 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 179.55 रु पर बंद हुआ। यदि आप अपनी दौलत को कई गुना करना चाहते हैं तो इसके लिए शेयर बाजार सही जगह है। यहां जोखिम बहुत है और नुकसान की संभावना कहीं ज्यादा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications