नई दिल्ली, मार्च 20। कई कंपनियां ऐसी हैं, जिनके शेयर 2022 में निवेशकों को मालामाल बना चुके हैं। निवेशकों का पैसा ये शेयर 10 गुना से अधिक कर चुके हैं। हम आपको यहां ऐसे ही 4 शेयरों की जानकारी देंगे, जो 1000 फीसदी से अधिक रिटर्न देते हुए 2022 में निवेशकों के पैसे को 10 गुना से अधिक कर चुके हैं। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर साल की शुरुआत में 44.40 रु पर था, जबकि इस समय 529.55 रु पर है। यानी ये 1,092.68 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा करीब 12 गुना हो चुका है। यदि किसी के पास इस शेयर के साल की शुरुआत में 1 लाख रु के शेयर होंगे, तो उनकी वैल्यू आज 11.92 लाख रु हो गयी होगी। इस कंपनी की मार्केट वैल्यू सिर्फ 17.55 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 529.55 रु और निचला स्तर 4.95 रु है।
सेज़ल ग्लास
सेज़ल ग्लास का शेयर साल की शुरुआत में 25.50 रु पर था, जबकि इस समय 287.40 रु पर है। यानी ये 1,027.06 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा करीब 11.27 गुना हो चुका है। यदि किसी के पास इस शेयर के साल की शुरुआत में 1 लाख रु के शेयर होंगे, तो उनकी वैल्यू आज 11.27 लाख रु हो गयी होगी। इस कंपनी की मार्केट वैल्यू सिर्फ 2.87 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 287.40 रु और निचला स्तर 13 रु है।
कैसर कॉर्पोरेशन
कैसर कॉर्पोरेशन का शेयर साल की शुरुआत में 2.92 रु पर था, जबकि इस समय 33.70 रु पर है। यानी ये 1,054.11 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा करीब 11.54 गुना हो चुका है। यदि किसी के पास इस शेयर के साल की शुरुआत में 1 लाख रु के शेयर होंगे, तो उनकी वैल्यू आज 11.54 लाख रु हो गयी होगी। इस कंपनी की मार्केट वैल्यू सिर्फ 177.33 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 33.70 रु और निचला स्तर 0.35 रु है।
शांति एजुकेशनल
शांति एजुकेशनल का शेयर साल की शुरुआत में 99.95 रु पर था, जबकि इस समय 867.80 रु पर है। यानी ये 768.23 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों का पैसा करीब 8.68 गुना हो चुका है। यदि किसी के पास इस शेयर के साल की शुरुआत में 1 लाख रु के शेयर होंगे, तो उनकी वैल्यू आज 8.68 लाख रु हो गयी होगी। इस कंपनी की मार्केट वैल्यू 1,397.16 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 867.80 रु और निचला स्तर 83.05 रु है।
नये निवेशकों के लिए सलाह
नये निवेशकों के लिए सलाह रहती है कि केवल बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश करें। आपके लिए टॉप 200 कंपनियों में निवेश करना एक सुरक्षित ऑप्शन है। यह सुनिश्चित करेगा कि आप जंक स्टॉक में एंटर नहीं हुए हैं। यही शेयर आपके लिए सबसे अच्छे और सेफ रिटर्न सुनिश्चित करेंगे। इक्विटी मार्केट ने निवेशकों को लंबी अवधि में पैसा बनाने में मदद की है। इसलिए अच्छे शेयर लंबी अवधि के लिए खरीदें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
