नई दिल्ली, अगस्त 22। कई बार हम किसी शेयर का रेट कम समझ कर उस पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन अगर किसी शेयर को रेट की जगह उसकी वैल्यू से आंके तो काफी फायदा हो सकता है। शेयर में एक ऐसा ही शेयर है। यह शेयर कभी केवल 1 रुपये का था, लेकिन आज इस शेयर की कीमत कई सौ रुपये हो चुकी है। अगर किसी ने इस शेयर में आज से कुछ साल पहले इस शेयर में निवेश किया होगा, तो उसने बहुत सारा पैसा कमाया होगा। इस शेयर ने कुछ ही साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का बना दिया है। आइये जानते हैं इस शेयर के बारे में।
पहले जानिए इस शेयर का नाम
इस शेयर का नाम यूपीएल लिमिटेड है, जो केमिकल इंडस्ट्री की एक बड़ी कंपनी है। इस कंपनी का मार्केट कैप 58,671.05 करोड़ रुपये है। यूपीएल लिमिटेड के शेयर ने अपने निवेशकों को काफी फायदा कराया है। आज से 20 साल पहले यह शेयर करीब 1 रुपये के दाम पर मिल रहा था, जो अब 745 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से इस शेयर ने इस दौरान करीब 63,890 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए यूपीएल लिमिटेड की प्राइस हिस्ट्री
यूपीएल लिमिटेड के शेयर आज यानी सोमवार को एनएसई पर 744.70 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुआ है। वहीं इस शेयर का रेट 5 जुलाई, 2002 को करीब 1.20 रुपये था। इस प्रकार से इन 20 साल के दौरान इस शेयर ने करीब 63,890 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने इस शेयर में आज से 20 साल पहले इस शेयर में अगर 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 6.38 करोड़ रुपये होगी। अगर किसी ने केवल 25,000 रुपये का ही निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू भी 1.60 करोड़ रुपये के आसपास होगी।
जानिए कम समय में इस शेयर का रिटर्न
यूपीएल लिमिटेड के शेयर ने वर्ष 2022 में अब तक ज्यादा रिटर्न नहीं दिया है। इस शेयर ने इस दौरान केवल 0.50 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीनों में इस शेयर ने 9.04 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर केवल 1 माह का रिटर्न देखा जाए तो यह 8.91 फीसदी का रहा है।
अब जानिए इस शेयर का आज का क्लोजिंग रेट
एनएसई पर यह शेयर 22 अगस्त 2022 को 744.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इस शेयर का एनएसई पर एक साल का न्यूनतम स्तर 607.50 रुपये का रहा। वहीं बीते एक साल का उच्चतम का स्तर 762.95 रुपये का रहा।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
