नई दिल्ली, फरवरी 11। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक अच्छे शेयर हैं। कईयों ने बहुत ही छोटी सी रकम को करोड़ों रुपये बना दिया है। इसीलिए कहा जाता है कि निवेश के लिए शेयर बाजार सबसे अच्छी जगह है। कई तो ऐसे शेयरों ने भी निवेशकों को करोड़पति बना दिया है, जिनकी कीमत कभी 1 रुपये से भी कम थी। अगर आप भी एक ऐसे ही एक शेयर के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा यह भी जानते हैं कि क्या आगे अच्छे रिटर्न के लिए इस कंपनी में निवेश किया जा सकता है।
पहले जानिए इस शेयर का नाम
इस शेयर का नाम है ट्राइडेंट लिमिटेड। यह शेयर एक मल्टीबैगर साबित हुआ है। एनएसई पर 6 जून 2001 को यह शेयर 50 पैसे के रेट पर बंद हुआ था। वहीं यह शेयर इस वक्त करीब 58 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 10 साल में इस शेयर का भाव 87 पैसे से बढ़कर करीब 58 रुपये हुआ है। वहीं 5 साल में यह स्टॉक 7.18 रुपये के स्तर से बढ़कर करीब 58 रुपये के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा आज से 1 साल पहले इस शेयर की कीमत 13.90 रुपये थी। इसके अलावा आज से 6 महीने पहले इस शेयर का रेट 19.95 रुपये था।
दिसंबर 2019 में स्टॉक स्प्लिट हुआ
ट्राइडेंट लिमिटेड के शेयर की पहले फेसवैल्यू 10 रुपये की थी। लेकिन कंपनी ने 13 दिसंबर 2019 को स्टॉक स्प्लिट करते हुए इसकी फेसवैल्यू का 10 रुपये की जगह 1 रुपये कर दिया था। ऐसा होने से हर निवेशक के पास एक की जगह 10 शेयर हो गए थे। यानी अगर किसी ने आज से 21 साल पहले इस कंपनी के 1 लाख रुपये के निवेश से 2 लाख शेयर खरीदें होंगे तो उनके पास इस वक्त इन शेयरों की संख्या बढ़कर 20 लाख हो गई होगी।
जानिए कैसे इस शेयर ने बनाया करोड़पति
अगर किसी ने आज से 21 साल पहले ट्राइडेंट लिमिटेड के 1 लाख रुपये के शेयर खरीदे होंगे, तो उनकी वैल्यू इस वक्त करीब 11 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। कंपनी का शेयर करीब 58 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। अगर किसी ने आज से 10 साल पहले इस शेयर में 1 लाख का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू अब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की होगी। इसके अलावा अगर किसी निवेशक ने आज से 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 80 लाख रुपये से ज्यादा होगी।
जानिए क्या करती है कंपनी
ट्राइडेंट लिमिटेड यार्न, लिनेन, व्हीट स्ट्रॉ-बेस्ड पेपर, केमिकल्स और कैपटिव पावर में लीडिंग मैन्यूफैक्चरर कंपनी है। ट्राइडेंट लिमिटेड का 100 से ज्यादा देशों में कारोबार है। वहीं कंपनी की पंजाब और मध्य प्रदेश में उत्पादन इकाईयां है। जानकारों के अनुसार यह कंपनी निवेश के लिए अभी भी अच्छी है। हालांकि जानकारों की राय है कि इस कंपनी ने एक साथ की जगह थोड़ा थोड़ा करते निवेश किया जाए तो लम्बे समय में यहां पर किया गया निवेश फायदेमंद हो सकता है।
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications