नई दिल्ली, नवंबर 27। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक शेयर हैं। यह शेयर निवेशकों को बहुत ही अच्छा मुनाफा कराते हैं। ऐसा ही एक शेयर हैं टाटा ग्रुप का। इस शेयर ने केवल 1 साल में ही निवेशकों का 1 लाख रुपया करीब 3 लाख बना दिया है। शेयर बाजार में इस गिरावट में भी यह शेयर अभी भी काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है। टाटा ग्रुप का शेयर होने के चलते इस शेयर को अभी भी निवेश लायक माना जा सकता है।
आइये जानते हैं कि शेयर कौन सा है और इसने कैसे इतना अच्छा लाभ कराया है। इसके अलावा यह शेयर अपने यहां के रेट से कितना और आगे जा सकता है।
ये है टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स
महामारी के दौरान लोगों ने अपने निजी इस्तेमाल के लिए वाहन की खरीद को प्रथमिकता दी। इसके चलते देश में वाहनों की बिक्री बढ़ी है। वहीं टाटा मोटर्स ने नए नए वाहनों की लांचिंग पर भी जोर दिया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में भी टाटा मोटर्स बड़ी कंपनी बन रही है। यही कारण है कि टाटा मोटर्स का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि टाटा मोटर्स के शेयर में निवेश पर बहुत ही अच्छा रिटर्न मिला है।
आइये जानते हैं कि पैसा कैसे तीन गुना हुआ।
जानिए टाटा मोटर्स के शेयर का रेट
टाटा मोटर्स का शेयर एनएसई पर शुक्रवार को 460.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं इस शेयर ने शुक्रवार को 458.00 रुपये का न्यूनतम स्तर पर और 486.75 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया है। इसके अलावा टाटा मोटर्स के शेयर ने 1 साल के दौरान अपना न्यूनतम स्तर 156.70 रुपये का बनाया है। वहीं उच्चतम स्तर 536.70 रुपये का बनाया है। इस प्रकार देखा जा सकता है कि निवेशकों को पैसा 1 साल में तीन गुना तक हो चुका है।
जानिए बीएसई में क्या रहा टाटा मोटर्स का हाल
टाटा मोटर्स का शेयर बीएसई पर शुक्रवार को 460.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं इस शेयर ने शुक्रवार को 458.00 रुपये का न्यूनतम स्तर पर और 486.95 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया है। इसके अलावा टाटा मोटर्स के शेयर ने 1 साल के दौरान अपना न्यूनतम स्तर 151.70 रुपये का बनाया है। वहीं उच्चतम स्तर 536.50 रुपये का बनाया है। इस प्रकार देखा जा सकता है कि निवेशकों को पैसा 1 साल में तीन गुना तक हो चुका है।
जानिए कहां तक जा सकता है टाटा मोटर्स का शेयर
टाटा मोटर्स का शेयर अभी और ऊपर जा सकता है। ऐसा जानकारों ने अनुमान जताया है। ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी जैफरीज ने कहा है कि टाटा मोटर्स का शेयर अगले 18 महीने में 700 रुपये का स्तर देख सकता है। वहीं शुक्रवार को यह 460 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। ऐसे में अभी भी इस शेयर में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज हुई है। वहीं इस गिरावट से टाटा मोटर्स का शेयर भी अछूता नहीं रहा था। वहीं अगर यह गिरावट और बढ़ती है, तो टाटा मोटर्स का शेयर खरीदारी के लिए और अच्छा हो सकता है। वैसे भी इस साल निफ्टी50 में टाटा मोटर्स का शेयर सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले शेयर में रहा है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
