नई दिल्ली, जून 8। टाटा ग्रुप के पास एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। अगर निवेशक टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में निवेश करते हैं, तो उनको भारी भरकम लाभ होता है। एक कंपनी ने तो यह लाभ 50000 फीसदी तक का फायदा कराया है। अगर किसी ने इस कंपनी में निवेश किया होगा, तो वह 5 करोड़ रुपये का मालिक बन चुका है। आइये जातने हैं टाटा ग्रुप की यह शानदार कंपनी कौन सी है।
यह टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी
टाटा ग्रुप की कपंनी टाटा एलेक्सी ने निवेशकों को काफी शानदार रिटर्न दिया है। इस कंपनी में अगर किसी ने केवल 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 5 करोड़ रुपये हो गई है। यानी निवेशक को करीब 50000 फीसदी का रिटर्न मिला है। आमतौर पर शेयर बाजार में हरदम बताया जाता है कि अच्छी कंपनी में निवेश करें और लम्बे समय तक उस निवेश को बनाए रखें। ऐसा करने वालों को ही सबसे अच्छा रिटर्न मिलता है।
पहले जानिए टाटा एलेक्सी के आज के रेट
टाटा एलेक्सी का शेयर एनएसई पर मामूली गिरावट के साथ 8,608.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज टाटा एलेक्सी शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 8,552.20 रुपये का और उच्चतम स्तर 8,710.00 रुपये का बनाया है। वहीं एनएसई पर टाटा एलेक्सी शेयर का एक साल का न्यूनतम स्तर जहां 3,555.05 रुपये का रहा है, वहीं अधिकतम स्तर 9,420.00 रुपये का रहा है।
वहीं टाटा एलेक्सी का शेयर बीएसई पर मामूली गिरावट के साथ 8,604.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज टाटा एलेक्सी शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 8,552.40 रुपये का और उच्चतम स्तर 8,710.00 रुपये का बनाया है। वहीं बीएसई पर टाटा एलेक्सी शेयर का एक साल का न्यूनतम स्तर जहां 3,550.00 रुपये का रहा है, वहीं अधिकतम स्तर 9,420.00 रुपये का रहा है।
अब जानिए टाटा एलेक्सी ने कैसे बनाया 5 करोड़ रुपये का मालिक
टाटा एलेक्सी का शेयर एनएसई पर 21 सितंबर 2001 को 17.55 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा था। वहीं आज यानी 8 जून 2022 को एनएसई में 8,608.95 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। इस पीरियड में टाटा एलेक्सी के शेयरों ने निवेशकों को करीब 50,000 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। अगर किसी ने 21 सितंबर 2001 को टाटा एलेक्सी के शेयर में 1 लाख रुपये लगा दिया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 4.90 करोड़ रुपये होगी।
जानिए कम समय में टाटा एलेक्सी के शेयरों का रिटर्न
अगर किसी ने कम समय भी टाटा एलेक्सी के शेयरों में निवेश बनाए रखा होाग, तो उसे भी अच्छा फायदा हुआ है। टाटा एलेक्सी के शेयरों ने बीते 5 सालों में करीब 1,000 फीसदी का रिटर्न दिया है। टाटा एलेक्सी के शेयर 9 जून 2017 को एनएसई पर 770 रुपये के स्तर था। वहीं यह शेयर 8 जून 2022 को 8,608.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। अगर किसी ने 9 जून 2017 को इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त् करीब 11 लाख रुपये होगी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications