नई दिल्ली, जुलाई 5। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। ऐसी ही एक कंपनी है टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी। इस कंपनी ने निवेशकों के हजारों रुपये को लाखों में बदल दिया है। अगर केवल एक साल का ही रिटर्न देखा जाए तो टाटा एलेक्सी ने निवेशकों को 400 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक तो यह टाटा ग्रुप की कंपनी है और दूसरा इसका बिजनेस मॉडल भी काफी अच्छा है। यही कारण है कि यह कंपनी पिछले कई सालों से बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रही है।
आइये जानते हैं कि टाटा एलेक्सी ने निवेशकों को कितना मुनाफा कराया है। इसके अलावा क्या इस कंपनी में अब निवेश किया जाना चाहिए।
टाटा एलेक्सी ने ऐसे दिया अच्छा रिटर्न
टाटा एलेक्सी का रेट 1 जनवरी 1999 को 32 रुपये था। यानी आज से 22 साल पहले टाटा एलेक्सी कंपनी का एक शेयर 32 रुपये में खरीजा जा सकता था। वहीं आज यह शेयर करीब 4400 रुपये का चल रहा है। यानी हर 32 रुपया 4400 रुपये बन गया है। अगर किसी ने इस कंपनी में 320 रुपये में 10 शेयर खरीदे होतो तो उसकी वैल्यू इस वक्त 44,000 रुपये होती है। इसी प्रकार अगर किसी ने 3200 रुपये के 100 शेयर खरीदे होते तो उसकी वैल्यू इस वक्त 4.4 लाख रुपये होती है। वहीं अगर किसी ने 32,000 रपये के 1000 शेयर खरीदे होते तो आज उनकी वैल्यू 44.40 लाख रुपये की होती। इसके अलावा कंपनी ने इस बीच में जो डिविडेंड दिया है, वह अतिरिक्त लाभ है। यानी कह सकते हैं कि अगर किसी टाटा एलेक्सी शेयर में निवेश किया होता तो उसका यह सही फैसला उसे आराम से लखपति बना देता।
जानिए 1 साल में कितना रिटर्न दिया टाटा एलेक्सी के शेयर ने
अगर आपने टाटा एलेक्सी का शेयर केवल एक साल पहले ही खरीद लिया होता तो भी आपको काफी फायदा हो रहा होता। टाटा एलेक्सी के शेयर ने एक साल में ही करीब 400 फीसदी का मुनाफा कराया है। पिछले साल जुलाई में टाटा एलेक्सी के शेयर का रेट 911 रुपये था। वहीं आज यानी 5 जुलाई को टाटा एलेक्सी के शेयर का रेट करीब 4400 रुपये पर है। इस प्रकार एक साल में ही इस शेयर ने 400 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। इसके अलावा टाटा एलेक्सी के शेयर ने बीते 2 जुलाई, 2021 को अपना साल का उच्चतम स्तर भी छुआ था। यह स्तर 4430 रुपये का था।
जानिए टाटा एलेक्सी का आज का रेट
टाटा एलेक्सी का शेयर 5 जुलाई 2021 को दोपहर में 1 बजे एनएसई पर करीब 4375 रुपये पर चल रहा है। आज इस शेयर में करीब 54 रुपये की यानी सवा फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर जहां 4465 रुपये का है, वहीं न्यूनतम स्तर 876 रुपये का है। वहीं टाटा एलेक्सी का शेयर इसी वक्त पर बीएसई पर करीब 4374 रुपये के स्तर पर चल रहा है। इस वक्त इसमें करीब 54 रुपये यानी करीब सवा फीसदी की गिरावट चल रही है।
जानिए क्या करती है टाटा एलेक्सी
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी इंजीनियरिंग रिसर्च और डेवलपमेंट करने वाली ईकाई है। यह कंपनी आईटी सॉफ्टवेयर क्षेत्र में भी एक सक्रिय मिडकैप कंपनी के तौर पर काम करती है। वहीं टाटा एलेक्सी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 82.08 करोड़ रुपये का फायदा दर्ज किया था।
जानिए टाटा एलेक्सी में निवेश के बारे में राय
ब्रोकरेज कंपनी शेयरखान ने टाटा एलेक्सी में खरीद की सलाह जारी की है। शेयरखान के हिसाब से डिजिटल इंजीनियरिंग और ईआर एंड डी बजट के बदलाव से कंपनी तेज गति से आगे बढ़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications