नई दिल्ली, अप्रैल 1। देश का सबसे प्रतितिष्ठ ग्रुप टाटा है। इस ग्रुप के पास एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। यह कंपनियां बहुत ही अच्छा कारोबार कर ही हैं। यही कारण है कि इन कंपनियों में निवेश करने वालों को लगातार अच्छा रिटर्न मिल रहा है। यह अच्छी कंपनियां लगातार कई सालों से बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रही हैं, ऐसे में इन कंपनियों में आगे भी अच्छा फायदा होने की आशा है। अगर आप भी टाटा ग्रुप की ऐसी ही अच्छी कंपनी के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके यह भी जान सकते हैं कि कितनी आसानी से इस शेयर ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।
यह है टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी
टाटा एलेक्सी एक टाटा ग्रुप की कंपनी है। इस कंपन के शेयर ने लागों को करोड़पति बना दिया है। आज यानी 1 अप्रैल 2022 को टाटा एलेक्सी शेयर का रेट 9000 रुपये के आसपास चल रहा है। हालांकि कुछ साल पहले यह शेयर 50 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा था। यह शेयर लगातार हर साल बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रहा है। आइये जानते हैं कि यह शेयर कब 50 रुपये के नीचे था।
जानिए टाटा एलेक्सी के रेट का इतिहास
जहां तक आज के रेट की बात है तो यह 9000 रुपये के आसपास चल रहा है। और अगर केवल 2021 में इसका रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 200 फीसदी से कुछ ज्यादा ही रहा है। जहां तक इस शेयर के ऑलटाइम हाई की बात है तो यह रेट 9420 रुपये का रहा है। जहां तक इसके रेट का 50 रुपये से नीचे रहने की बात है तो यह आज से 13 साल पहले था। उस वक्त इसका रेट एनएसई पर 42.48 रुपये था। वहां से यह बढ़कर इस वक्त करीब 9000 रुपये हो गया है। इस अवधि में इसने करीब 20,500 फीसदी का रिटर्न मिल चुका है।
जानिए टाटा एलेक्सी का रेट कैसे कैसे बढ़ा
टाटा एलेक्सी का रेट बीते एक माह में 6,565 रुपये के स्तर से बढ़कर 9000 रुपये हो गया है। इस प्रकार इस शेयर ने 1 माह में ही करीब 35 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इस शेयर ने 1 जनवरी 2022 से अब तक में करीब 50 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा बीते 6 महीने में टाटा एलेक्सी का शेयर 5,780 रुपये से बढ़कर 9000 रुपये का हो गया है। इस प्रकार 6 महीने में करीब 53 फीसदी का रिटर्न मिला है। इसके अलावा बीते 1 साल में टाटा एलेक्सी के शेयर ने करीब 220 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा बीते 5 साल में टाटा एलेक्सी के शेयर ने करीब 1,000 फीसदी रिटर्न दिया है। इकसे अलावा बीते 10 साल में टाटा एलेक्सी के शेयर का रेट 100 रुपये से बढ़कर 9000 रुपये के स्तर पर आ चुका है।
जानिए टाटा एलेक्सी के शेयर ने कैसे बनाया करोड़पति
टाटा एलेक्सी के शेयर ने बीते 13 साल में निवेशकों के करोड़पति बना दिया है। अगर आज से 13 साल में पहले किसी ने टाटा एलेक्सी के शेयर में 42.48 रुपये के स्तर पर केवल 50,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1 करोड़ रुपये हो गई है।
जानिए टाटा एलेक्सी का इससे कम समय में कैसे बनाया मालामाल
टाटा एलेक्सी के शेयर में अगर किसी निवेशक ने 1 महीने 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1.35 लाख रुपये हो गई होगी। इसके अलावा अगर किसी ने टाटा एलेक्सी में 6 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1.53 लाख रुपये होगी। इसी प्रकार टाटा एलेक्सी में अगर किसी ने 1 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू करीब 11 लाख रुपये होगी। वहीं अगर यह निवेश आज से 10 साल पहले किया गया होगा तो उसकी वैल्यू करीब 88.50 लाख रुपये होगी। वहीं अगर किसी ने आज से 13 साल टाटा एलेक्सी के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 2 करोड़ रुपये होगी।


Click it and Unblock the Notifications