Suzlon Energy latest news: लगातार कई दिनों तक तेजी के बाद आजकल सुजलॉन एनर्जी के शेयर में स्थिरता सी आ गई है। आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर केवल 30 पैसे बढ़कर 24.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि जानकार अभी भी इस शेयर में तेजी के टारगेट बता रहे हैं।
आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर में कारोबार तो काफी हुआ, लेकिन रेट उतना नहीं बढ़ा। आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर में एनएसई पर करीब 170,673,034 का कारोबार हुआ। वहीं सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने आज 23.55 रुपये का अपना लो बनाया तो 24.95 रुपये का हाई बनाया। इससे पहले सुजलॉन एनर्जी का शेयर कुछ दिन पहले ही अपना 1 साल का हाई 27.05 रुपये का बना चुका है। हालांकि इसके बाद भी शेयर 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक करीब 125 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

जहां तक सुजलॉन एनर्जी शेयर के रिटर्न की बात है तो यह 1 माह में करीब 29.22 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं 3 माह में करीब 66.78 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। इसके अलावा सुजलॉन एनर्जी का शेयर इस साल 1 जनवरी से लेकर अभी तक करीब 127.36 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
वहीं बीते एक साल में सुजलॉन एनर्जी का निवेशकों को करीब 130.62 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। इसके अलावा 3 साल में यह रिटर्न करीब 608.82 फीसदी का रहा है।
हालांकि जानकार अभी भी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में तेजी की बात कर रहे हैं। जहां तक इस शेयर के प्राइस टारगेट की बात है तो यह आज की क्लोजिंग स्तर से भी काफी ऊपर के हैं।
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष टेक्निकल रिसर्च वैशाली पारेश ने बताया है कि उनकी कंपनी ने सुजलॉन एनर्जी के लिए 34 रुपये का टारगेट बताया है।
वहीं ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी पर खरीद की सलाह के साथ कवरेज शुरू किया है। जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी का टारगेट प्राइस 30 रुपये का बताया है।
हाल ही में कंपनी ने अपने तिमाही परिणाम जारी किए थे। इनके अनुसार सुजलॉन एनर्जी ने जून 2023 तिमाही में 6 साल बाद मुनाफा दर्ज किया। अप्रैल-जून 2023 तिमाही के दौरान कंपनी ने 101 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। वहीं कंपनी ने हाल ही में एक क्यूआईपी भी पूरा किया है, जिससे 2000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।. जिसमें से 1500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी ने कर्ज चुकाने में किया है, जिसके बाद कंपनी 15 साल बाद कर्ज मुक्त हो गई है।
वहीं विंड एनर्जी के सेक्टर में सुजलॉन एनर्जी देश की सबसे बड़ी और दुनिया में टॉप 5 कंपनियों में शामिल है। घरेलू विंड एनर्जी बाजार में कंपनी का मार्केट शेयर 33 फीसदी है। सुजलॉन एनर्जी के पास 20,000 मेगावॉट की ऑपरेशनल विंड पावर कैपेसिटी है।
सुजलॉन एनर्जी को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। हाल ही में कंपनी को टेक ग्रीन पावर एक्सआई प्राइवेट लिमिटेड से विंड टरबाइन की 3 मेगावॉट का बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे पहले, कंपनी ने 31.5 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से ऑर्डर मिला था।
नोट: यहां पर ब्रोकरेज हाऊस के प्राइस टारगेट के अलावा कंपनी से संबंधित लेटेस्ट न्यूज बताई जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications