नई दिल्ली, अगस्त 11। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक शेयर हैं। इन शेयरों ने निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया है। लेकिन ऐसे कम ही शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा कुछ ही महीने में कई गुना कर दिया हो। अगर आप ऐसे शेयर के बारे में जानना चाहते हैं, तो हम आपको उस शेयर की यहां पर जानकारी देने जा रहे हैं। इन शेयर ने निवशकों का 1 लाख रुपये का निवेश 3 महीने में ही में कई लाख रुपये बना दिया है। इसके अलावा यह भी जानिए कि स्टॉक सिप क्या होती है और यह कैसे ज्यादा फायदा कराती है।
आइये जानते हैं इस अच्छे शेयर के बारे में।
इस शेयर का नाम है स्टील स्ट्रिप्स इंफ्रास्ट्रक्चर
निवेशकों के लिए स्टील स्ट्रिप्स इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर एक मल्टीबैगर साबित हुआ है। इस शेयर ने 3 महीने में ही करीब 600 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। स्टील स्ट्रिप्स इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 11 मई 2021 को 4.42 रुपये के रेट पर था और आज यह अपर सर्किट के साथ 5 फीसदी खुला है। जहां 5 दिन पहले इस शेयर का रेट 26.70 रुपये था, वहीं आज यह करीब 32.90 रुपये के अपर सर्किट के साथ ट्रेड कर रहा है। जहां तक 1 महीने के रिटर्न की बात है तो इस शेयर ने करीब 162 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस एक महीने में इसका रेट 12.31 रुपये से बढ़कर 32.90 रुपये हो गया है।
3 माह में 1 लाख रुपये का बना दिया 7 लाख रुपये से ज्यादा
अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में आज से तीन माह पहले स्टील स्ट्रिप्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में निवेश किया होगा तो उसका निवेश कई गुना बढ़ गया है। केवल 3 माह में ही स्टील स्ट्रिप्स इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर ने 1 लाख रुपये के निवेश को 7 लाख रुपये से ज्यादा कर दिया है। वहीं सिर्फ 5 दिन में ही इस शेयर ने 1 लाख रुपये के निवेश को करीब ढाई लाख रुपये से ज्यादा कर दिया है।
स्टील स्ट्रिप्स इंफ्रास्ट्रक्चर का एक साल का रिकॉर्ड
स्टील स्ट्रिप्स इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर केवल बीएसई पर ही लिस्ट है। यह शेयर एनएसई पर ट्रेड नहीं होता है। 11 अगस्त 2021 को दोपहर में 2 बजे इस शेयर का रेट 32.90 रुपये है। इस शेयर ने अभी तक जहां अपना न्यूनतम स्तर 31.05 रुपये का बनाया है, वहीं उच्चतम स्तर 32.90 रुपये का बनाया है। एक साल के दौरान यह शेयर 3.55 रुपये के निचले स्तर तक गया था और 32.90 रुपये के उच्चतम स्तर को छू चुका है।
जानिए स्टॉक सिप के बारे में
अगर आप शेयर बाजार में नए हैं, तो कभी भी पूरा पैसा एक साथ किसी एक शेयर में न लगाएं। ऐसे में आपके लिए निवेश की सबसे अच्छी रणनीति होगी कि आप स्टॉक सिप का रास्ता अपनाएं। स्टॉक सिप के तहत आप हर माह एक निश्चित मात्रा में शेयर खरीदते जाएं। ऐसा 2 साल से लेकर 3 साल तक करें। ऐसा करने से आप जो शेयर खरीद रहे हैं, उसमें आपकी एवरेजिंग काफी अच्छी हो जाएगी। इसके बाद पाएंगे कि आपका निवेश तेजी से फायदा करा रहा है।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
