नई दिल्ली, अगस्त 19। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। अगर ऐसी कंपनियों में निवेश किया जाए तो भारी मुनाफा कमाया जा सकता है। ऐसी ही एक कंपनी के शेयर के बारे में हम आज चर्चा करने जा रहे हैं। इस शेयर ने केवल 1 साल में ही निवेशकों के 1 लाख रुपये को बढ़ाकर करीब 16 लाख रुपये कर दिया है। आइये जानते हैं इस शानदार शेयर के बारे में।
ये है सेजल ग्लास
ग्लास इंडस्ट्री की कंपनी सेजल ग्लास ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। अगर देखा जाए तो इस शेयर ने बीते 1 साल में करीब 1500 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते एक साल में इस कंपनी के शेयर का रेट करीब 14 रुपये से बढ़कर 200 रुपये के ऊपर निकल गया है। हालांकि यह शेयर बीते एक साल में अपना उच्चतम का स्तर 517.45 रुपये का बना कर बाजार की गिरावट के बाद अब 200 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है।
जानिए 1 साल में कैसे 1 लाख रुपये बने 16 लाख रुपये
सेजल ग्लास का शेयर का रेट 13 दिसंबर 2021 को बीएसई में 13.65 रुपये था। वहीं आज यह शेयर 225 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। यानी इस दौरान इस शेयर ने करीब 1500 फीसदी का रिटर्न दे दिया है। यह फायदा आज की तारीख में हो रहा है। अगर किसी ने बीते साल इस शेयर को खरीदा होगा, और अभी तक निवेश बनाए रखा होगा तो उसे 1500 फीसदी का फायदा प्रति शेयर पर हो रहा होगा। इस प्रकार से अगर देखा जाए तो इस कंपनी ने 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 16 लाख रुपये बना दिया है।
अब जानिए सेजल ग्लास का 5 साल का रिटर्न
सेजल ग्लास लिमिटेड के शेयरों ने लगातार अच्छा रिटर्न दिया है। अगर बीते 5 साल का रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 4350 फीसदी का है। 24 अगस्त 2017 को बीएसई पर सेजल ग्लास का शेयर करीब 4.89 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा था। इस प्रकार से देखा जाए तो इस शेयर ने बीते 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 45 लाख रुपये कर दिया है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications