नई दिल्ली, अप्रैल 2। बुल रन (जब शेयर बाजार में तेजी चल रही हो) में अन्य लोगों की मानसिकता का पालन नहीं करना चाहिए। बल्कि कम कीमतों पर स्टॉक खरीदें और जब कीमतें अधिक हों तो उन्हें बेच दें। शेयर बाजार की चाल के खिलाफ या साथ के बाद क्वालिटी शेयरों को खरीदें, जिनके बेसिक मजबूत हों और उनमें चाहे समय कितना भी लगे पर अच्छा रिटर्न देने की क्षमता हो। यहां हम आपको ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसने लंबे समय में निवेशकों को 3651 फीसदी रिटर्न दिया है।
पौषक लिमिटेड
आपके लिए यकीन करना मुश्किल हो सकता है मगर पौषक का शेयर 12 मई 2006 से अब तक 3,650.90 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये समय का ही खेल ही कंपनी ने निवेशकों को मालामाल बनाया है। इतने रिटर्न के हिसाब से इस कंपनी ने 16 सालों में 1 लाख रु को 37.51 लाख रु की राशि में तब्दील कर दिया है। आज के समय में इसकी मार्केट कैपिटल 3,517.34 करोड़ रु है।
5 साल का रिटर्न
पौषक का शेयर 7 अप्रैल 2017 से अब तक 1692 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न के हिसाब से इस कंपनी ने 5 सालों में 1 लाख रु को 17.92 लाख रु की राशि में तब्दील कर दिया है। वहीं इसका 1 साल का रिटर्न रहा है 42.01 फीसदी। इसी तरह पौषक ने 2022 में अब तक 7.79 फीसदी, 6 महीनों में करीब 21 फीसदी और 1 महीने में करीब 28 फीसदी रिटर्न दिया है।
एलेम्बिक ग्रुप का हिस्सा
पौषक गुजरात, भारत में स्थित एलेम्बिक समूह की कंपनियों का हिस्सा है। एलेम्बिक लिमिटेड भारत की सबसे पुरानी दवा कंपनी है जिसकी स्थापना 1907 में हुई थी। वर्षों से पौषक ने फॉस्जीन और इसके डेरिवेटिव निर्माण में एक मल्टी-प्रोडक्ट क्षमता स्थापित की है। आइसोसाइनेट्स, क्लोरोफॉर्मेट्स और कार्बोनिल क्लोराइड जैसे जैविक मध्यवर्ती तैयार करना कंपनी की विशेषज्ञता है।
कंपनी के नतीजे
दिसंबर 2021 में इस कंपनी की शुद्ध बिक्री 34.00 करोड़ रुपये रही, जो दिसंबर 2020 में रही 40.38 करोड़ रु की इनकम से 15.82% कम है। इसका तिमाह शुद्ध लाभ दिसंबर 2021 में 7.18 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2020 में 11.54 करोड़ रु के लाभ से 37.8% कम है। पौषक लिमिटेड की ईपीएस घट कर 37.44 रु गिर कर 23.29 रु रह गयी।
इन चीजों का रखें ध्यान
शेयर बाजार में निर्णय लेने के लिए आपको पहले अपने लक्ष्यों का आकलन और मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। यह सबसे अच्छा होगा यदि आप निवेश पूंजी, आयु और अन्य फैक्टरों पर विचार करें जो आपके निवेश को प्रभावित कर सकते हैं। यानी आपकी आयु कितनी है, आप कितना जोखिम ले सकते हैं इन चीजों पर गौर करें। बुलिश मार्केट आपके पोर्टफोलियो में विविधता लाने का सही समय है। आप विभिन्न स्टॉक वर्गों जैसे स्मॉल-कैप, मिड-कैप और लार्ज-कैप शेयरों में निवेश कर सकते हैं। इसी तरह, आप तेजी से बाजार चलाने के लिए विभिन्न उद्योगों जैसे कि विनिर्माण, ऑटोमोबाइल और प्रौद्योगिकी में निवेश कर सकते हैं। अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने पर जोखिम भी होता है। इसलिए, अच्छी और विश्वसनीय कंपनियों में निवेश करें। निवेश करने से पहले कंपनी के उत्पाद और सेवाओं की मांग, बिक्री और राजस्व का विश्लेषण करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
