नई दिल्ली, मार्च 16। शेयर बाजार में आमतौर पर 10 रुपये से कम के शेयर को पेनी स्टाक कहा जाता है। वहीं शेयर बाजार के जानकार ऐसे पेनी स्टॉक से दूर रहने की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार ऐसे पेनी स्टॉक मल्टीबैगर भी साबित हो जाते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर निवेशकों पर पैसों की बारिश होती है। आज हम आपको ऐसे की एक शेयर का पूरा डिटेल बताने जा रहे हैं। अगर किसी ने इस शेयर में केवल 10,000 रुपये भी लगा दिए होते, तो उसके पास कई करोड़ रुपये होते।
आइये जानते हैं ऐसे ही शेयर के बारे में।
पहले जानिए इस शेयर का नाम
इस शेयर का नाम है ज्योति रेजिन एंड एडहेसिव्स लिमिटेड कंपनी। इस शेयर ने देखते ही देखते निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस शेयर ने अपने निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। अगर देखा जाए तो 36 पैसे से यह शेयर अब 1800 रुपये का स्तर पर कर चुका है। इस प्रकार से इस शेयर ने करीब 4,55,000 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए कब यह शेयर था 36 पैसे का
ज्योति रेजिन एंड एडहेसिव्स लिमिटेड का शेयर 30 अप्रैल 2004 को बीएसई पर 36 पैसे के स्तर पर था। वहीं अब यह शेयर 1,800 रुपये के कुछ ऊपर ही ट्रेड कर रहा है। अगर प्रतिशत में रिटर्न देखा जाए तो इस शेयर ने 18 साल में करीब 4,55,000 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस शेयर का बीते 10 साल का रिटर्न देखा जाए तो यह शेयर 9.32 रुपये के स्तर से बढ़कर 1,800 रुपये के स्तर पर आया है। इस प्रकार से इस शेयर ने 10 साल में करीब 1,7500 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।
अब जानिए 5 साल का रिटर्न
ज्योति रेजिन एंड एडहेसिव्स लिमिटेड के शेयर ने बीते 5 साल में भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। यह शेयर 5 साल पहले करीब 69 रुपये के स्तर पर था। वहीं अब यह 1,800 रुपये से कुछ ऊपर है। ऐसे में इस शेयर ने करीब 2300 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अगर 1 साल का रिटर्न देखा जाए तो यह भी शानदार है। एक साल पहले यह शेयर 480.10 रुपये के स्तर पर था। वहीं आज यह 1800 रुपये से ऊपर है। यानी इस दौरान निवेशकों को करीब 250 फीसदी का रिटर्न मिला है।
जानिए निवेशक कैसे बने करोड़पति
ज्योति रेजिन एंड एडहेसिव्स लिमिटेड के शेयर ने अपने निवेशकों के थोड़ से रुपयों को भी करोड़ों में बदल दिया है। अगर किसी ने इस शेयर में आज से 18 साल पहले 36 पैसे के स्तर पर इस शेयर में 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 4.55 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं अगर 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब करीब 46 करोड़ रुपये हो जाती। इसके अलावा अगर किसी ने 10 साल पहले 9.32 रुपये के स्तर पर 10,000 रुपये का निवेश किया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू अब 17.58 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा 5 साल पहले अगर 10 हजार का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू अब 2.37 लाख रुपये होती।
अब जानिए कंपनी का कारोबार
ज्योति रेजिन्स एंड एडहेसिव्स लिमिटेड की शुरुआत 17 दिसंबर, 1993 को हुई थी। कंपनी ने 22 फरवरी, 94 को अपना कारोबार शुरू किया। यह गुजरात की कंपनी है। जगदीश पटेल इस कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। जेआरएएल रेजिन और एडहेसिव के उत्पाद में है। इस कंपनी का मार्केट कैप शेयर के रेट 1800 रुपये के हिसाब से 717 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी के शेयर ने 28 फरवरी 2022 को अपने 52 हफ्ते का ऑल टाइम हाई 1,896.75 रुपये का बनया था। वहीं 52 हफ्ते का लो स्तर 445.00 रुपये का है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications