नई दिल्ली, जून 3। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक शेयर हैं। एक तरफ बैंक और पोस्ट ऑफिस अपनी ब्याज दरें घटा रहे हैं, दूसरी तरफ शेयर बाजार शानदार रिटर्न दे रहा है। मार्च 2020 की तुलना में इस वक्त सेंसेक्स दोगुना हो चुका है। वहीं कुछ शेयर कई गुना रिटर्न दे चुके हैं। ऐसा ही एक शेयर है, जिसने निवेशकों को एक साल में ही करोड़पति बना दिया है। आइये जानते हैं इस शेयर नाम और क्या इसमें आगे भी निवेश किया जा सकता है।
इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना है इस शेयर का नाम
1 साल में करोड़पति बनाने वाली इस कंपनी का नाम इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना है। यह एक स्मॉलकैप आईटी कंपनी है, जिसमें निवेश करने वालों को तगड़ा मुनाफा हुआ है। 1 साल में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा 10 गुना से ज्यादा कर दिया है। ऐसे में अगर आपने पिछले साल जून में यानी एक साल पहले इस शेयर में 10 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू 1 करोड़ रुपये हो गई है। अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश भी किया होगा, तो अब उसकी वैल्यू 10 लाख रुपये है। अगर ज्यादा नहीं केवल 10,000 रुपये का ही निवेश किया गया होगा तो उसकी वैल्यू भी 1 लाख रुपये हो गई है।
जानिए क्या है इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना के शेयर का भाव
3 जून 2020 को इंटेलेक्ट डिजाइन एरिना के शेयर का भाव 77.05 रुपये था। इस साल 2 जून 2021 को कंपनी का शेयर का रेट 755.40 रुपये पर बंद हुआ। इस प्रकार इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना के शेयर का रेट एक साल में ही करीब 10 गुना बढ़ चुका है। यह कंपनी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी सर्विस अपने ग्राहकों को देती है। इंटेलेक्ट डिजाइन एरिना के ग्राहकों में बैंक, इंश्योरेंस कंपनियों के अलावा वित्तीय क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं।
जानिए इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना का एक साल उच्चतम और न्यूनतम रेट
इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना का शेयर एनएसई और बीएसई में लिस्ट है, और ट्रेड होता है। इस शेयर का जहां एनएसई में साल का न्यूनतम स्तर 73.80 रुपये का है, तो वहीं अधिकतम का स्तर 848.50 रुपये का है। वहीं बीएसई में इस शेयर ने एक साल में अपना न्यूनतम स्तर 73.70 रुपये का बनाया है, तो उच्चतम स्तर 847.95 रुपये का बनाया है। इस शेयर की फेसवैल्यू 5 रुपये की है।
जानिए इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना का कारोबार
इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना के 91 देशों में 240 से ज्यादा कस्टमर हैं। बीते 5 साल में इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना का वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा है। कंपनी की आय में सालाना 16 फीसदी की बढ़त दर्ज हो रही है। वहीं इंडस्ट्री की आय की औसत ग्रोथ सालाना 9.73 फीसदी ही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह अन्य आईटी कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
जानिए इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना के ताजा वित्तीय परिणाम
इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना का वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 96.7 फीसदी बढ़कर 80.61 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 40.99 करोड़ रुपये था। इस दौरान नेट सेल्स भी साल दर साल आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 397.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष में इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना का कंसॉलिडेटेड ने प्रॉफिट 262.77 करोड़ रुपये था।
जानिए इस शेयर को अब खरीदें या नहीं
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना के शेयर में खरीद की सलाह जारी की है। शेयरखान ने इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना का टार्गेट प्राइस 900 रुपये बताया है। इस हिसाब से इस शेयर में निवेश करके अभी भी 20 फीसदी तक मुनाफा कमाया जा सकता है।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
