नई दिल्ली, दिसंबर 1। आमतौर पर कहा जाता है कि नो रिस्क, नो गेन। यह बात शेयर बाजार पर पूरी तरह से लागू होती है। यहां पर ब्याज की तरह तय कोई रिटर्न नहीं मिलता है। फिर भी जो लोग थोड़ा सा रिस्क उठाकर निवेश करते हैं, उनको तगड़ा फायदा होता है। शेयर बाजार में ऐसे ठेर सारे शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। उन्हीं में से एक शेयर का विवरण यहां पर दिया जा रहा है। इस शेयर ने इसी साल में निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।
आइये जानते हैं कि यह शेयर कौन सा है, और कितना निवेश 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया।
यह है गोपाला पॉलिप्लास्ट लिमिटेड का शेयर
गोपाला पॉलिप्लास्ट लिमिटेड ने बीते एक साल में निवेशकों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। हालांकि एक साल पहले इस शेयर को पेनी स्टॉक माना जाता था। लेकिन एक साल के अंदर ही इस शेयर ने सबकुछ बदल कर रख दिया है। चालू वित्ती वर्ष में गोपाला पॉलिप्लास्ट लिमिटेड के शेयर का रेट 9.10 रुपये (बीएसई पर 31 मार्च 2021 को बंद होने का रेट) से बढ़कर यह शेयर करीब 660 रुपये के स्तर पर आ चुका है। इस प्रकार इस शेयर ने निवेशकों का पैसा करीब 70 गुना कर दिया है।
कंपनी ने बदल लिया है नाम
बीते साल के दौरान ही गोपाला पॉलिप्लास्ट लिमिटेड ने अपना नाम भी बदल लिया है। अब यह कंपनी एचसीपी प्लास्टिक बल्क पैक लिमिटेड से जानी जाती है। वहीं इसका शेयर भी एचसीपी प्लास्टिक बल्क पैक लिमिटेड नाम से ट्रेड होता है। कंपनी ने अपना नाम इसी साल 29 अक्टूबर 2021 को बदला है। इसी दिन से यह गोपाला पॉलिप्लास्ट लिमिटेड से एचसीपी प्लास्टिक बल्क पैक लिमिटेड हो गई है।
जानिए एचसीपी प्लास्टिक बल्क पैक लिमिटेड के रेट का इतिहास
एचसीपी प्लास्टिक बल्क पैक लिमिटेड का अगर एक साल पहले पेनी स्टॉक था, तो आज यह मल्टीबैगर साबित हुआ है। बीते 6 महीने में एचसीपी प्लास्टिक बल्क पैक लिमिटेड का शेयर 27.55 रुपये से बढ़कर करीब 660 रुपये के स्तर पर चुका है। इस प्रकार यह करीब 2260 फीसदी का मुनाफा कर चुका है। वहीं अगर चालू वित्तीय वर्ष में देखें तो यह शेयर 9.10 रुपये से बढ़कर 660 रुपये तक आ चुका है। अप्रैल 2021 से लेकर नवंबर 2021 के दौरान यह शेयर करीब 7000 फीसदी की तेजी दिखा चुका है। जबकि इस साल अब तक यह पेनी स्टॉक 8.26 रुपये से बढ़कर 650 रुपये पर पहुंच गया है यनी साल 2021 में इसस्टॉक ने करीब 7750 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए एचसीपी प्लास्टिक बल्क पैक लिमिटेड ने 1 लाख रुपये कितना बना दिया
एचसीपी प्लास्टिक बल्क पैक लिमिटेड के शेयर में निवेश करने वालों को तगड़ा फायदा हुआ है। अगर किसी ने इस शेयर में 6 महीने पहले 1 लाख रुपये लगाए होंगे, तो उनकी वैल्यू अब 23.6 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश चालू साल की शुरुआत में 8.26 रुपये के रेट पर किया गया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 78.50 लाख रुपये होगी। वहीं अगर किसी निवेशक ने वित्त वर्ष 2022 की शुरुआत में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 71 लाख रुपये होगी।
जानिए लो रेट पर लेकर हाई पर बेचा होता तो कितनी होगी 1 लाख रुपये की वैल्यू
अगर किसी ने एचसीपी प्लास्टिक बल्क पैक लिमिटेड के शेयर में इस साल स्मार्ट निवेश किया होगा तो उसको दोगुना फायदा हुआ होगा। इस शेयर ने साल के दौरान जहां 7.87 रुपये का न्यूनतम स्तर बनाया है, वहीं 1,286.95 रुपये का उच्चतम का स्तर बनाया है। अगर किसी ने एचसीपी प्लास्टिक बल्क पैक लिमिटेड के शेयर में न्यूनतम स्तर पर 1 लाख रुपये लगाया हो और उच्चतम स्तर पर उसे बेच दिया हो तो उसको 1.5 करोड़ रुपये मिला होगा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications