नई दिल्ली, दिसंबर 19। बीते हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट का दौर रहा। वहीं हफ्ते के अंतिम दिन सेंसेक्स काफी ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ। लेकिन एक शेयर ऐसा भी रहा जिसने इस गिरावट वाले दिन भी कमाई कराई। वहीं अगर इस शेयर की एक साल की कमाई देखी जाए तो यह 2000 फीसदी की है। यानी अगर इस शेयर में किसी ने निवेश किया होगा तो उसको तगड़ी कमाई हुई है। अगर आप भी इस शेयर के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
यह है कॉस्मो फेराइट्स लिमिटेड का शेयर
कॉस्मो फेराइट्स लिमिटेड के शेयर ने निवेशकों को बीते एक साल में तगड़ी कमाई कराई है। हालांकि सल के शुरू में इस शेयर को पेनी स्टॉक बताया जा रहा था। उस वक्त इस शेयर की कीमत 12 रुपये के आसपास थी। 2021 में यह यह पेनी स्टॉक वास्तव में मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है।
जानिए कॉस्मो फेराइट्स के शेयर ने कितनी कराई कमाई
कॉस्मो फेराइट्स के शेयर ने एक साल में करीब 2000 फीसदी से ज्यादा की कमाई कराई है। यह शेयर 2021 की शुरुआत में करीब 12 रुपये का था। वहीं अब इस शेयर की कीमत 244.20 रुपये है। इस प्रकार से कॉस्मो फेराइट्स का शेयर जनवरी 2021 से लेकर दिसंबर 2021 के बीच ही 2000 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। अगर लम्बे समय के निवेश करना हो तो कियाा जा सकता है।
आइये जानते हैं कॉस्मो फेराइट्स के शेयर के बढ़ने का सफर
कॉस्मो फेराइट्स का शेयर लगातार अच्छा रिटर्न दे रहा है। कॉस्मो फेराइट्स का शेयर का शेयर 1 माह में ही 225.70 रुपये के स्तर से बढ़कर 244 रुपये के स्तर पर आ चुका है। यानी इस शेयर ने 1 माह में करीब 7 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इस शेयर का रेट बीते 6 माह में 28.30 रुपये के स्तर से बढ़कर 244 रुपये हो चुका है। इस प्रकार इस शेयर ने बीते 6 माह में करीब 750 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं यह शेयर इस साल जनवरी करीब 12 रुपये का था, जो अब 244 रुपये का हो गया है। इस प्रकार इस शेयर ने इसी केलेंडर ईयर में ही निवेशकों का पैसा 20 गुना से ज्यादा कर दिया है।
जानिए कॉस्मो फेराइट्स ने कितनी तेजी से बढ़ाया पैसा
अगर किसी ने कॉस्मो फेराइट्स के शेयर में निवेश किया होगा तो उसका पैसा काफी तेजी से बढ़ा है। अगर किसी निवेशक ने कॉस्मो फेराइट्स के शेयर में 1 माह पहले 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1.06 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर किसी ने इस शेयर में आज से 6 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 8.50 लाख रुपये होगी। वहीं अगर किसी ने साल की शुरुआत में इस शेयर में 12 रुपये के स्तर पर 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 20 लाख रुपये से ज्यादा की हो गई होगी।
जानिए कॉस्मो फेराइट्स का ताजा रेट
कॉस्मो फेराइट्स का शेयर केवल बीएसई में लिस्ट है। यहां पर यह शेयर 244.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में अंतिम ट्रेडिंग डे करीब डेढ़ फीसदी का उछाल आया और यह 3.60 रुपये बढ़कर बंद हुआ है। वहीं अगर साल का उच्चतम और न्यूनतम स्तर देखा जाए तो कॉस्मो फेराइट्स के शेयर का सबसे ऊंचा स्तर 258.70 रुपये का और सबसे नीचला स्तर 10.13 रुपये का रहा है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications