नई दिल्ली, अगस्त 27। शेयर बाजार में हरदम निवेश का मौका होता है। लेकिन सही मौके की पहचान करना आता हो। और जो लोग इस मौके को पहचान लेते हैं, उनको मोटी कमाई होती है। कई बार कमाई इतनी ज्यादा होती है कि निवेशक करोड़पति तक बन जाता है। शेयर बाजार में ऐसे कई शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों के कुछ पैसों को करोड़ रुपये तक बना दिया है। आइये आज हम लोग ऐसे शेयर के बारे में जानते हैं, जिसने 10 साल में ही 1 लाख रुपये को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है।
यहां पर हम जानेंगे कि यह शेयर किस रेट तक जा सकता है और आज किस रेट पर बंद हुआ है।
इस शेयर का नाम है बजाज फाइनेंस
बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज फाइनेंस पैसों के लेनदेन के कारोबार से जुड़ी हुई है। जिस निवेशक ने इस शेयर पर भरोसा किया होगा, उसके पास आज काफी पैसा होगा। इस शेयर ने 10 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का बना दिया है। इसीलिए शेयर बाजार के जानकार हरदम कहते हैं कि अच्छे शेयर में निवेश करके कुछ साल तक उसे बढ़ने का इंतजार करना चाहिए।
ऐसे बनाया बजाज फाइनेंस ने करोड़पति
बजाज फाइनेंस के शेयर ने बीते दस साल में निवेशकों का पैसा करीब 112 गुना कर दिया है। आज से 10 साल पहले यानी अगस्त 2011 में बजाज फाइनेंस के शेयर की कीमत 62 रुपये थी। वहीं आज इस शेयर की कीमत करीब 7000 रुपये है।
जाने बजाज फाइनेंस शेयर के रेट बढ़ने का सफर
बजाज फाइनेंस का शेयर बीते हफ्ते में ही करीब 8 फीसदी का फायदा कर चुका है। वहीं बीते 1 महीने में बजाज फाइनेंस के शेयर ने करीब 13 फीसदी से ज्यादा का फायदा कराया है। वहीं जनवरी 2021 में अब तक बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 32 फीसदी का फायदा करा चुका है। वहीं बीते पांच साल में बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 568 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। इसके अलावा यह शेयर बीते 10 साल में करीब 11,158 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
जानिए कैसे बढ़ा बजाज फाइनेंस में आपका पैसा
अगर किसी ने बजाज फाइनेंस के शेयर में पैसा लगाया होगा तो उसका पैसा काफी तेजी से बढ़ा है। आपका 1 लाख रुपये 1 महीने में ही करीब 1.13 लाख रुपये हो चुका है। वहीं 1 लाख रुपया 6 महीने में करीब 1.26 लाख रुपये हो गया है। इसके अलावा यह 1 लाख रुपया 1 साल में करीब 1.90 लाख रुपये हो गया है। वहीं यह 1 लाख रुपये का निवेश 10 साल में 1.12 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि जानकारों की राय है कि बजाज फाइनेंस का शेयर अगले 6 माह से लेकर 1 साल में 8000 रुपये का स्तर भी छु सकता है।
बजाज फाइनेंस का जानिए 27 अगस्त 2021 को क्लोजिंग रेट
बजाज फाइनेंस का शेयर 27 अगस्त 2021 को एनएसई पर 6966.60 रुपये के रेट पर बंद हुआ है। आज इस शेयर ने जहां अपना दिन का न्यूनतम स्तर 6,872.00 रुपये का बनाया था, वहीं उच्चतम स्तर 7,024.35 रुपये का रहा है। वहीं एक साल का न्यूनतम स्तर 3,006.90 रुपये का और उच्चतम स्तर 7,054.00 रुपये का रहा।
अब बीएसई में जानिए आज की क्लोजिंग
इस प्रकार बजाज फाइनेंस का शेयर 27 अगस्त 2021 को बीएसई पर 6948.50 रुपये के रेट पर बंद हुआ है। आज इस शेयर ने जहां अपना दिन का न्यूनतम स्तर 6,874.90 रुपये का बनाया था, वहीं उच्चतम स्तर 7,024.70 रुपये का रहा है। वहीं एक साल का न्यूनतम स्तर 3,008.85 रुपये का और उच्चतम स्तर 7,052.00 रुपये का रहा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
