
Shares of Adani Green Energy Ltd doubled in 1 month : हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अदानी के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है। यह रिपोर्ट जनवरी के अंत में आई थी। लेकिन इसी बीच अदानी के शेयर सभंलने लगे हैं। वही अदानी ग्रुप की एक कपंननी अदानी ग्रीन के शेयर ने तो निवेशकों का पैसा 1 माह में ही डबल से ज्यादा कर दिया है। आइये जानते हैं इस शेयर के बारे में।
पहले जानिए अदानी ग्रीन का कारोबार
अदानी ग्रीन रिन्यूवल एनर्जी से जुड़ी कंपनी है। यह विंड इनर्जी और सौलर इनर्जी के अलावा हाइब्रिड इनर्जी में कार्यरत है। कंपनी के प्रोजेक्ट कई राज्यों में काम कर रहे हैं।
अब जानिए अदानी ग्रीन का लेटेस्ट रेट
अदानी ग्रीन का शेयर 24 मार्च को 1029.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस शेयर में उस दिन 47 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी। उस दिन अदानी ग्रीन के शेयर ने 942.65 रुपये अपना न्यूनतम स्तर और 1031.45 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था। जहां तक ट्रेडिंग वाल्यूम की बात है तो यह 12,923,291 शेयर का रहा था।

जानिए 1 माह में कैसे डबल हुआ अदानी ग्रीन का शेयर
अदानी ग्रीन का शेयर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद तेजी से नीचे आ गया था। लेकिन बाद में इस शेयर का रेट काफी तेजी से ऊपर आ रहा है। एक हफ्ते में यह शेयर करीब 26 फीसदी का और 1 माह में यह शेयर करीब 111 फीसदी का फायदा करा चुका है।
आज से 1 माह पहले यह शेयर 462.45 रुपये के स्तर पर था। वहां से बढ़कर अब यह शेयर 1030.00 रुपये के स्तर पर आ चुका है। वहीं अगर देखा जाए तो इस शेयर का 1 साल का न्यूनतम स्तर 439.10 रुपये का है तो उच्चतम स्तर 3,050.00 रुपये का है। यानी यह शेयर अभी भी अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे है।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
