नई दिल्ली, नवंबर 28। शेयर बाजार में बीते शुक्रवार (26 नवंबर 2021) को भारी गिरावट के बाद भी एक शेयर शानदार तेजी दिखा रहा था। इस शेयर ने भारी गिरावट वाले दिन भी निवेशकों को 5 फीसदी का फायदा कराया है। यह शेयर शायद और भी ऊपर जा सकता था, लेकिन इस शेयर में अपर सर्किट 5 फीसदी का है। यही कारण है कि यह शेयर केवल 5 फीसदी ही ऊपर जा सका। वैसे इस शेयर ने 1 साल में तेजी का रिकॉर्ड बना डाला है। इस शेयर ने करीब 3 लाख रुपये के निवेश को एक के दौरान ही 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बना दिया है।
आइये जानते हैं कि यह शेयर कौन है
यह है 3आई इन्फोटेक का शेयर। आज से एक साल पहले इसे एक पेनी स्टॉक् कहा जा सकता था, लेकिन अब यह बड़ा शेयर हो गया है। अब यह शेयर 100 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है। जिसने भी बीते 1 साल के दौरान इस शेयर में निवेश किया है, उन निवेशकों को भारी मुनाफा हो रहा है।
जानिए 3आई इन्फोटेक ने कैसे 3 लाख को 1 करोड़ बना दिया
3आई इन्फोटेक के शेयर ने बीते एक साल में निवेशकों का करीब 3 लाख रुपये का निवेश 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का बना दिया है। 3आई इन्फोटेक का शेयर आज से एक साल पहले 3.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। उस वक्त इस शेयर को पेनी स्टॉक कहा जाता था। लेकिन एक साल के अंदर ही यह शेयर 108.50 रुपये का हो गया है। इस प्रकार अगर किसी ने इस शेयर में आज से 1 साल से पहले 3 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो यह आज 1.08 करोड़ रुपये हो गया है।
जानिए 3आई इन्फोटेक ने 3 माह में कितना दिया रिटर्न
वहीं 3आई इन्फोटेक शेयर का केवल 3 माह का रिटर्न भी देखा जाए तो यह भी कम नहीं है। इस शेयर में अगर किसी ने आज से तीन माह पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो वह 13 लाख रुपये का हो गया है। इस प्रकार से इस शेयर ने 3 माह में ही 1200 फीसदी का रिटर्न दिया है। 3आई इन्फोटेक का शेयर 1 महीने में 35.85 रुपये से बढ़कर 108.50 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं अगर किसी निवेशक ने केवल 1 हफ्ते पहले ही 3आई इन्फोटेक के शेयर में निवेश किया होगा, तो 1 लाख रुपये का निवेश 1.21 लाख रुपये हो गया है।
जानिए शुक्रवार को किस रेट पर बंद हआ
3आई इन्फोटेक का शेयर बीते शुक्रवार को एनएसई पर 108.50 रुपये के रेट पर बंद हुआ है। इस शेयर ने शुक्रवार को 99.15 रुपये का निम्नतम स्तर बनाया है और 108.50 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया है। वहीं बीते एक साल के दौरान 3आई इन्फोटेक के शेयर ने जहां 3.10 रुपये का न्यूनतम का स्तर बनाया है तो वहीं 108.50 रुपये का उच्चतम का स्तर बनाया है।
3आई इन्फोटेक का शेयर बीते शुक्रवार को बीएसई पर 110.35 रुपये के रेट पर बंद हुआ है। इस शेयर ने शुक्रवार को 103.50 रुपये का न्यूनतम का स्तर बनाया है और 110.35 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया है। वहीं बीते एक साल के दौरान 3आई इन्फोटेक के शेयर ने जहां 3.11 रुपये का न्यूनतम का स्तर बनाया है तो वहीं 110.35 रुपये का उच्चतम का स्तर बनाया है।
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
