नई दिल्ली, सितंबर 5। हर बीते हफ्ते के साथ शेयर बाजार नयी ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। पिछले कारोबारी हफ्ते में भी इसने नया रिकॉर्ड बनाया। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2,005.23 अंक या 3.57 प्रतिशत चढ़ कर 58,129.95 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 618.40 अंक या 3.70 प्रतिशत उछल कर 17,323.60 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में लगभग 5 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में करीब 4 फीसदी की तेजी आई। ऑटो, बैंक, एनर्जी, इंफ्रा, मेटल, फार्मा, और ऑयल एंड गैस इंडेक्स प्रत्येक में 3-6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। करीब 11 फीसदी की बढ़त के साथ रियल्टी सबसे ज्यादा लाभ वाला इंडेक्स रहा। इस दौरान 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को 50 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया।
जेन टेक
जेन टेक एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 1,222.47 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 53.21 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 100.35 रु से 153.75 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की तेजी के साथ 153.75 रु पर बंद हुआ। 53.21 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3.06 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले जोखिम फैक्टर पर जरूर ध्यान दें।
मेस्ट्रोज इलेक्ट्रॉनिक्स
मेस्ट्रोज इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 45.40 रु से 63.80 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 40.53 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 34.82 करोड़ रु है। 5 दिन में 40.53 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1.20 फीसदी की तेजी के साथ 63.80 रु पर बंद हुआ।
बीपीएल
बीपीएल भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 39.61 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 35.85 रु से 50.05 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.61 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 244.67 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की मजबूती के साथ 50.05 रु पर बंद हुआ।
श्रेष्ठ फिनवेस्ट
श्रेष्ठ फिनवेस्ट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 2.41 रु से 3.36 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 39.42 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 27.64 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2.41 फीसदी की तेजी के साथ 3.36 रु पर बंद हुआ।
जेम्स वॉरेन
जेम्स वॉरेन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 205.00 रु से 278.90 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 36.05 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 146.22 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ 278.90 रु पर बंद हुआ। बता दें कि बीते हफ्ते में सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 ने शानदार रिटर्न दिया। 9 कंपनियों की मार्केट कैप करीब 2.93 लाख करोड़ रुपये बढ़ी। यानी निवेशकों को कुल मिला कर 2,93,804.34 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications