नई दिल्ली, अगस्त 25। शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले अकसर सोचते हैं कि उनका पैसा 2-4 दिन में ही दोगुना हो जाएगा। मगर ऐसा होता नहीं है। बल्कि इस सोच के साथ निवेश करने को गलत माना जाता है। शेयर बाजार एक लंबी अवधि वाला निवेश ऑप्शन है। आप जितने अधिक लंबे समय तक यहां पैसा लगा कर रखेंगे, उतना अधिक मुनाफा कमाने की उम्मीद रहेगी। शेयर बाजार बीते 20 सालों में कई गुना हो गया है। ऐसे में ढेरों शेयरों का रेट भी कई गुना हो गया। यहां हम आपको ऐसे ही 4 शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा बीते 20 सालों में 1400 गुना से भी अधिक कर दिया है।
आयशर मोटर्स
सबसे पहले बात करते हैं आयशर मोटर्स की। आयशर मोटर्स का शेयर 31 अगस्त 2001 को सिर्फ 1.77 रु के रेट पर था, जबकि आज यह 32.15 रु मजबूत होकर 2579.05 रु पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 20 सालों में 145609 फीसदी का रिटर्न दिया और निवेशकों का पैसा 1456 गुना से भी अधिक कर दिया। अगर किसी ने उस समय 1 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि 14,56,00,000 रु हो गयी होगी।
एशियन पेंट्स
एशियन पेंट्स भी निवेशकों को मालामाल करने में काफी आगे है। 31 अगस्त 2001 को ये सिर्फ 17.63 रु के रेट पर था, जबकि आज यह 2.95 रु कमजोर होकर 3043 रु पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 20 सालों में 17160 फीसदी का रिटर्न दिया और निवेशकों का पैसा 171 गुना से भी अधिक कर दिया। अगर किसी ने उस समय 1 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि 17100000 रु से अधिक हो गयी होगी।
एमआरएफ
एमआरएफ ने भी 20 सालों में कई गुना बढ़ोतरी हासिल की है। 31 अगस्त 2001 को ये सिर्फ 480.9 रु के रेट पर था, जबकि आज यह 153.70 रु कमजोर होकर 77000 रु पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 20 सालों में 15812 फीसदी का रिटर्न दिया और निवेशकों का पैसा 158 गुना से भी अधिक कर दिया। अगर किसी ने उस समय 1 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि 15800000 रु से अधिक हो गयी होगी।
इंफोसिस
इंफोसिस ने भी निवेशकों बीते 20 सालों में निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है। 31 अगस्त 2001 को ये सिर्फ 55.29 रु के रेट पर था, जबकि आज यह 16.45 रु मजबूत होकर 1737.20 रु पर बंद हुआ है। इस शेयर ने 20 सालों में 3041 फीसदी का रिटर्न दिया और निवेशकों का पैसा 30 गुना से भी अधिक कर दिया। अगर किसी ने उस समय 1 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि 30 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
निवेश से पहले जरूरी बात
शेयर बाजार में निवेश से पहले जान लीजिए कि एक ट्रेडर के रूप में पैसा कमाना शायद सबसे मुश्किल कामों में से एक है। पैसा बनाने की अच्छी रणनीति तक पहुंचने के लिए आपको तकनीकी, फंडामेंटल और कई ऐसी चीजों का पता होना चाहिए। ट्रेड के दौरान भावनाओं को काबू में रखना और सूझबूझ से निवेश करना भी जरूरी है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications