नई दिल्ली, अप्रैल 10। 8 अप्रैल को समाप्त हुए अस्थिर सप्ताह में बाजार ने बढ़त हासिल करने में कामयाबी हासिल की। बीते हफ्ते कई प्रमुख घटनाक्रम देखे गए। एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय के फैसले ने सोमवार को बाजार को उछाला और इसके बाद अगले तीन दिनों में यूएस फेड के तेजतर्रार लहजे और यूक्रेन-रूस तनाव के बीच बाजार गिरा। आखिरी दिन मुद्रास्फीति और ग्रोथ पर ध्यान देने के साथ भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया। बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 170 अंक बढ़ कर 59,447 पर और निफ्टी 50 114 अंक उछल कर 17,784 पर पहुंच गया, जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 3.5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया।
हैल्डर वेंचर : 58.84 फीसदी
हैल्डर वेंचर एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 165.23 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 58.84 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 329.10 रु से 522.75 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 20 फीसदी की तेजी के साथ 522.75 रु पर बंद हुआ। 58.84 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.59 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
विनसम टेक्सटाइल : 48.71 फीसदी
विनसम टेक्सटाइल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 71.65 रु से 106.55 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 48.71 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 211.58 करोड़ रु है। 5 दिन में 48.71 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2 फीसदी की से अधिक की मजबूती के साथ 106.55 रु पर बंद हुआ।
स्वान एनर्जी : 40.07 फीसदी
स्वान एनर्जी भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 40.07 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 191.40 रु से 268.10 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 40.07 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 6,548.53 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 268.10 रु पर बंद हुआ।
ऑर्किड फार्मा : 40.03 फीसदी
ऑर्किड फार्मा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 298.50 रु से 418 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 40.03 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,706.13 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 418 रु पर बंद हुआ।
डेल्टा मैन्युफैक्चरिंग : 39.94 फीसदी
डेल्टा मैन्युफैक्चरिंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 70.10 रु से 98.10 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39.94 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 106.45 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 98.10 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
