नई दिल्ली, अक्टूबर 31। बीते कारोबारी हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट आई। सुस्त वैश्विक संकेतों, विदेशी और घरेलू निवेशकों द्वारा की गयी मुनाफावसूली और सितंबर तिमाही में कंपनियों के मिली-जुली कमाई के आंकड़े और इनपुट कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मार्जिन में मुद्रास्फीति के दबाव ने भी शेयर बाजार को पिछले हफ्ते प्रभावित किया। सेंसेक्स 60,000 अंक से नीचे गिर कर बंद हुआ। सेंसेक्स 1,514.69 अंक गिर कर 59,306.93 पर और निफ्टी 50 443.25 अंक नीचे 17,671.65 पर बंद हुआ। बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट जारी रही। प्राइवेट बैंक, आईटी, मेटल और रियल्टी सूचकांकों में सबसे अधिक गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में से प्रत्येक में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई। मगर 5 शेयर ऐसे रहे, जिनमें 43 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। आइए जानते हैं उन शेयरों की डिटेल।
बेड लीजिंग
बेड लीजिंग एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 67.42 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 42.89 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 39.75 रु से 56.80 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 18.59 फीसदी की तेजी के साथ 56.80 रु पर बंद हुआ। 42.89 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.43 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
भारत एग्री
भारत एग्री ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 192.30 रु से 264 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 37.29 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 141.52 करोड़ रु है। 5 दिन में 37.29 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 4.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 267.75 रु पर बंद हुआ।
गुजरात क्राफ्ट
गुजरात क्राफ्ट भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 36.18 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 68.00 रु से 92.60 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 36.18 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 45.27 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9 फीसदी से अधिक की मजबूती के साथ 92.60 रु पर बंद हुआ।
आरटीसीएल
आरटीसीएल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 8.05 रु से 10.65 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 32.30 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 12.78 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 10.65 रु पर बंद हुआ।
ऊषा मार्टिन
ऊषा मार्टिन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 3.78 रु से 4.97 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 31.48 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 2,677.16 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1.35 फीसदी की कमजोरी के साथ 87.85 रु पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications