नई दिल्ली, 12 मार्च। आप शेयरों में पैसा कैसे लगाते हैं? अपने मन से किसी भी भागते हुए शेयरों में खरीदारी कर लेते हैं? यदि आप इनमें से कोई भी एक तरीका फॉलो करते हैं तो बता दें कि यह दोनों ही तरीके गलत हैं। यदि आप अपने मन से किसी शेयर में पैसा लगा रहे हैं तो पहले उस कंपनी के बारे में रिसर्च करें और फिर निवेश करें। वरना बेहतर यह है कि किसी एक्सपर्ट या ब्रोक्रेज फर्म की बात मानें और उनके बताए शेयर में पैसा लगाएं। यहां हम आपको ऐसे ही 2 शेयरों के नाम बताएंगे, जिनमें एक जानी-मानी ब्रोक्रेज फर्म में खरीदारी की सलाह दी है।
टाटा ग्रुप के शेयर
पहला शेयर है टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड। दूसरा शेयर है टाटा ग्रुप और तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के बीच एक संयुक्त उद्यम टाइटन कंपनी लिमिटेड (टाइटन)। इन दोनों को बाय कॉल की सिफारिश दी गई है। जियोजित एक ब्रोकर्ज फर्म है, जिसने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को 862 रु के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी है।
टाइटन का टार्गेट
वहीं एक और प्रमुख ब्रोक्रेज फर्म आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने टाइटन को 2735 रु के टार्गेट के साथ खरीदने की सिफारिश की है। दोनों शेयरों को अपने लक्ष्य की कीमतों तक पहुंचने के लिए एक साल की लक्ष्य अवधि का अनुमान लगाया गया है। इसलिए निवेश से पहले इस फैक्टर को ध्यान में रखें। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के अनुसार टाइटन ने इसके अनुमानों से बेहतर तिमाही वित्तीय नतीजे पेश किए हैं।
जानिए टाइटन के नतीजे
आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने कहा है कि इसके ज्वेलरी सेगमेंट में हिस्सेदारी में वृद्धि, मजबूत शादी के सीजन मांग और छिपी हुई मांग में कुछ ऐसे कारक हैं जिन्होंने इस तिमाही में टाइटन की ग्रोथ में सहायता प्रदान की। कोविड की दूसरी लहर के बाद बेहतर उपभोक्ता विश्वास के दम पर शादी की बिक्री में सालाना आधार पर 81 फीसदी की वृद्धि हुई।
टाटा कंज्यूमर के नतीजे
ब्रोकरेज फर्म जियोजित ने कहा है कि तीसरी तिमाही के दौरान इसकी इनकम राजस्व 4.5 फीसदी सालाना आधार पर बढ़ कर 3,208 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं इसके भारतीय कारोबार में मजबूत वॉल्यूम वृद्धि से कंपनी को फायदा हुआ और इसके संपन्न पोर्टफोलियो 39 फीसदी की ग्रोथ हुई। इसके चाय पोर्टफोलियो, सोलफुल और स्टारबक्स में मजबूत रिकवरी हुई। कंपनी का एबिटा 34.7 फीसदी बढ़ कर 487 करोड़ रुपये हो गया, क्योंकि एबिटा मार्जिन में 340 आधार अंकों (3.40 फीसदी) का सुधार हुआ। वहीं इसका शुद्ध लाभ 24 फीसदी बढ़ कर 278 करोड़ रुपये हो गया।
अभी कहां हैं शेयर
इस समय टाटा कंज्यूमर का शेयर 716 रु और टाइटन का शेयर 2493 रु पर है। टाइटन का शेयर बीते 1 साल में 68 फीसदी से अधिक और 6 महीनों में करीब 23 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं टाटा कंज्यूमर का शेयर बीते एक साल में 16.4 फीसदी रिटर्न दे चुका है। हालांकि 6 महीनों की अवधि में इसका शेयर 18.8 फीसदी लुढ़का है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एक एफएमसीजी कंपनी है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है और यह टाटा समूह का एक हिस्सा है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चाय की निर्माता और वितरक और कॉफी की एक प्रमुख उत्पादक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
