नई दिल्ली, मई 12। कॉस्मो फिल्म्स लिमिटेड एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है जो पैकेजिंग, लेबल, लेमिनेशन और इंडस्ट्रियल ऐप्लिकेशंस के लिए पॉलीप्रोपाइलीन फिल्म (बीओपीपी) बनाती है। कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है। इसकी निर्माण इकाइयां भारत और दक्षिण कोरिया में स्थित हैं। यही वो कंपनी है, जिसके शेयर ने निवेशकों को मालामाल किया है। आगे जानिए इसके शेयर की डिटेल।
2022 में अब तक रिटर्न
कॉस्मो फिल्म्स का शेयर 2022 में अच्छा रिटर्न देने वाला शेयर साबित हुआ है। ये स्टॉक एनएसई पर 03 जनवरी 2022 को 1405 रु पर था, जबकि आज यह 1652.60 रु पर है। इस शेयर ने 2022 में अब तक लगभग 17.6 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों को एफडी की तुलना में दो-तीन गुना रिटर्न मिल गया है। मगर बीते तीन महीनों में ये करीब सपाट रहा है।
1 महीने में कराया नुकसान
कॉस्मो फिल्म्स का शेयर बीते 6 महीनों में केवल 5.2 फीसदी रिटर्न दे पाया है। वहीं एक महीने में यह 16.7 फीसदी लुढ़का है। इसके बीते 5 दिन का रिटर्न निगेटिव करीब 13 फीसदी रहा है। आज भी ये करीब 1.5 फीसदी कमजोर है।
लंबे समय में किया मालामाल
कॉस्मो फिल्म्स का शेयर लंबे समय में मालामाल करने वाला शेयर साबित हुआ है। ये स्टॉक एनएसई पर 01 जनवरी 1999 को 4.95 रु पर था, जबकि आज यह 1652.60 रु पर है। इस शेयर ने 1 जनवरी 1999 से अब तक 33,286 फीसदी रिटर्न दिया है। इस अवधि में निवेशकों को 1 लाख रु 3.32 करोड़ रु से अधिक हो गए हैं।
1 साल का रिटर्न
कॉस्मो फिल्म्स का शेयर 1 साल में पैसा डबल करने वाला शेयर साबित हुआ है। ये स्टॉक एनएसई पर 12 मई 2021 को 690 रु पर था, जबकि आज यह 1652.60 रु पर है। इस शेयर ने बीते एक साल में 139.5 फीसदी रिटर्न दिया है। इस अवधि में निवेशकों को 1 लाख रु 2.39 करोड़ रु से अधिक हो गए हैं।
जानिए कंपनी का बिजनेस
अशोक जयपुरिया ने अक्टूबर 1976 में कॉस्मो फिल्म्स लिमिटेड की स्थापना की और वर्ष 1981 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पहला प्रोडक्शन प्लांट स्थापित किया। 2001 में, कॉस्मो फिल्म्स ने गुजरात प्रोपैक लिमिटेड में 76.51% हिस्सेदारी खरीदी। 2009 में, कॉस्मो फिल्म्स ने 17.1 मिलियन डॉलर में यूएस-आधारित जीबीसी कमर्शियल प्रिंट फिनिशिंग का अधिग्रहण किया। आज इसकी कई सब्सिडरी कंपनियां हैं। इनमें कॉस्मो फिल्म्स कोरिया लिमिटेड, कोरिया, सीएफ (नीदरलैंड्स) होल्डिंग्स लिमिटेड बी.वी. नीदरलैंड्स, कॉस्मो फिल्म्स एस.पी. जेडओओ पोलैंड, कॉस्मो फिल्म्स सिंगापुर पीटीई, लिमिटेड सिंगापुर और सीएफ इन्वेस्टमेंट होल्डिंग प्राइवेट (थाईलैंड) कंपनी लिमिटेड, थाईलैंड शामिल हैं।
कंपनी की मार्केट कैपिटल
बीएसई पर इसके 52 हफ्तों का शिखर 2,140.00 रु और निचला स्तर 685 रु रहा है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल लगभग 3000 करोड़ रु की है। कॉस्मो फिल्म्स ने मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए 45.30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 108.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च की अवधि के लिए 74.45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इसकी इनकम एक साल पहले की अवधि में 671.80 करोड़ रुपये के मुकाबले 820.88 करोड़ रुपये हो गयी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
