नई दिल्ली, अगस्त 22। वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय इक्विटी बाजार में भी 20 अगस्त को गिरावट दर्ज की गयी। वैश्विक स्तर पर बढ़ते कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के मामलों के कारण बाजारों में बिकवाली हुई, जिससे शेयर बाजार पर दबाव पड़ा। बीते हफ्ते एफएमसीजी और आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्सों में कमजोरी आई। शुक्रवार को खत्म हुए सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 107.97 अंक फिसल कर 55,329.32 और निफ्टी 50 78.60 अंक गिर कर 16,450.50 पर बंद हुए। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.14 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.27 फीसदी टूटा। इस दौरान ऐसे 5 शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को 39 फीसदी तक रिटर्न दिया। बीते कारोबारी हफ्ते में 4 ही दिन कारोबार हुआ, क्योंकि 19 अगस्त को शेयर बाजार मुहर्रम के कारण बंद रहा था।
वीएसटी टिलर्स
वीएसटी टिलर्स एक कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 2,295.39 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 4 कारोबारी सत्र में ये शेयर 39.02 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 1,911.10 रु से 2,656.85 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 39 फीसदी की तेजी के साथ 2,656.85 रु पर बंद हुआ। 39 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 3 लाख रु करीब 4.17 लाख रु हो गए। शेयर बाजार में निवेश करते समय ध्यान रहे कि जितना फायदा आपको मिल सकता है उतना ही नुकसान भी हो सकता है, क्योंकि यहां जोखिम काफी है।
फोटोक्विप
फोटोक्विप ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 11.50 रु से 15.58 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 35.48 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 7.48 करोड़ रु है। 4 दिन में करीब 35.48 फीसदी रिटर्न एफडी सहित बाकी निवेश ऑप्शनों के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 4 फीसदी उछाल के साथ 15.58 रु पर बंद हुआ।
स्पेक्ट्रम फूड्स
स्पेक्ट्रम फूड्स का शेयर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 34.48 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 13.69 रु से 18.41 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 34.48 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 8.93 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 की मजबूती के साथ 18.41 रु पर बंद हुआ।
चेन्नई मीनाक्षी
चेन्नई मीनाक्षी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 15.40 रु से 20.53 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 33.31 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 15.33 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर लगभग 5 फीसदी की तेजी के साथ 20.53 रु पर बंद हुआ।
केएमसी स्पेशियलिटी
केएमसी स्पेशियलिटी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 38.90 रु से 51.65 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 32.78 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 842.33 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 51.65 रु पर बंद हुआ। और भी कई शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने पिछले हफ्ते 30 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications