नई दिल्ली, मई 6। देश में एक से बढ़कर कारोबारी घराने और उनकी कंपनियां हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से अडानी ग्रुप की कंपनियों ने जिस तरह से रिटर्न वह कमाल का है। आज हम आपको अडानी ग्रुप की ऐसी ही एक शानदार कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस कंपनी ने केवल 4 साल में ही 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 1 करोड़ रुपये बना दिया है। वहीं जानकारों का मानना है कि इस कंपनी का आगे भी फ्यूचर है, जिससे इसमें आगे भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आइये जानते हैं कि इस शानदार कंपनी के बारे में।
ये है अडानी ग्रीन एनर्जी कंपनी
अडानी ग्रुप की यह है अडानी ग्रीन एनर्जी कंपनी। यह कंपनी बीते कई वर्षों से लगातार अच्छा रिटर्न दे रही है। इस कंपनी ने लाखों निवेशकों को मालामाल किया है। अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर बीते 4 साल में करीब 29 रुपये से बढ़कर 2,856 रुपये (आज का बंद रेट) हो गया है। इस दौरान अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों ने निवेशकों को करीब 10,000 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अगर केवल इस साल अब तक रिटर्न देखा जाए तो यह करीब 100 फीसदी का रहा है। यानी अगर किसी ने इस दौरान इस शेयर में निवेश किया होगा, तो उसका पैसा डबल हो गया होगा।
जानिए अडानी ग्रीन एनर्जी ने कैसे बनाया करोड़पति
अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर जून 2018 माह में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में करीब 29 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर आज 6 मई 2022 को एनएसई में 2874.80 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ है। इस प्रकार इस कंपनी ने निवेशकों को बीते 4 साल से कम में करीब 10,000 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने इस शेयर में जून 2018 में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू अब करीब 1 करोड़ रुपये हो गई होगी।
कम समय में भी दिया है अच्छा रिटर्न
अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने 4 साल से कम में भी काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 15 मई 2020 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 230.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं यह 6 मई 2022 को 2874.80 रुपये पर क्लोज हुआ है। अगर किसी व्यक्ति ने 15 मई 2020 को इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 12 लाख रुपये होगी। जहां तक कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 874.80 रुपये का रहा है तो उच्चतम स्तर 3,050.00 रुपये का रहा है।
कंपनी को हुआ है तगड़ा मुनाफा
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने हाल ही अपने मार्च 2022 तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। कंपनी को मार्च 2022 की तिमाही में 121 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। वहीं 1 साल पहले की समान अवधि के मुकाबले यह लाभ करीब 16 फीसदी ज्यादा है। मार्च 2021 तिमाही में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को 104 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
