नयी दिल्ली। क्या आप शेयर मार्केट से घबराते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो जान लीजिए कि शेयर बाजार बेशक जोखिम वाली जगह है मगर सही शेयर हाथ में आ गया तो आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। यहां एक ही शेयर से छप्पड़ फाड़ कमाई हो सकती है। शेयर बाजार में वैसे तो लार्ज कैप कंपनियों में निवेश की सलाह दी जाती है, मगर स्मॉल और मिड कैप भी अच्छा मुनाफा दे सकती हैं। हालांकि लार्ज कैप के मुकाबले मिड और स्मॉल कैप शेयरों में जोखिम ज्यादा होता है। एक ऐसा ही शेयर है जिसने पिछले एक साल में तगड़ी बढ़त हासिल की है। इस शेयर का नाम है ट्रांसग्लोब फूड्स।
कितना कराया मुनाफा
ट्रांसग्लोब फूड्स एक माइक्रो कैपिटल वाली कंपनी है। मगर इसके शेयर ने 2.80 रु से 210.60 रु तक का सफर तय किया है औ वो भी एक साल में। करीब एक साल पहले ये शेयर 2.80 रु पर था और शुक्रवार को ये 210.60 रु पर बंद हुआ। इस दौरान निवेशकों को गुना से अधिक रिटर्न मिला है। जिस भी निवेशक ने 1 साल पहले एक लाख रु का निवेश किया हुआ होगा आज उसकी निवेश राशि 75.21 लाख रु होगी।
गिरावट है जारी
हालांकि इस शेयर में पिछले कुछ दिनों में भारी गिरावट आई है। ये शेयर 28 अक्टूबर से लगातार गिर रहा है। इसलिए निवेश से पहले ध्यान रखें कि अक्सर छोटी कंपनियों में इस तरह का ट्रेंड देखा जाता है। एक बार लगातार ऊपर चढ़ने के बाद ऐसे शेयरों में निरंतर भी गिरावट आती है। वैसे इस शेयर में मौजूदा गिरावट के पीछे जो कारण बताया जा रहा है वो है प्रोफिट बुकिंग। शेयर के काफी ऊपर पहुंचने पर निवेशकों ने कंपनी के शेयर बेचे हैं।
कितनी है मार्केट कैपिटल
इस कंपनी की मार्केट कैपिटल सिर्फ 3.05 लाख करोड़ रु है। इस शेयर के पिछले 52 हफ्तों का शिखर 302.25 रु रहा है। बीते शुक्रवार को ये 214.85 रु के बंद स्तर के मुकाबले 210.60 रु खुला था और आखिर तक इसमें कोई बदलाव नहीं आया। शुक्रवार को 4.25 रु या 1.98 फीसदी की गिरावट के साथ 210.60 रु पर बंद हुआ।
फर्म के वित्तीय आंकड़े
फर्म को वित्त वर्ष 2018-19 में 0.19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, जबकि 2019-20 में इसे 0.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इससे पहले 2017-18 में ये 0.25 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटे में रही थी। ये आंकड़े कंपनी का साइज बताते हैं, जो कि बहुत छोटा है।
34 साल पुरानी है कंपनी
कंपनी एनएसई पर लिस्टेड नहीं है। ये एक फूड प्रोसेसिंग कंपनी है और डिब्बाबंद सब्जियों, फलों और दूसरे कई अन्य प्रोडक्ट्स पर ध्यान देती हैं। कंपनी, जो गुजरात के बड़ौदा में स्थित है, की स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। जहां तक निवेश का सवाल है तो शेयर बाजार में निवेश से पहले अपनी रिस्क प्रोफाइल का जरूर आकलन करें। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार और ब्रोकिंग फर्म की सलाहों के मुताबिक निवेश करें। शेयर बाजार में भी बाकी ऑप्शन की ही तरह लंबे समय के लिए निवेश की सलाह दी जाती है।
More From GoodReturns

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?



Click it and Unblock the Notifications