नई दिल्ली, अप्रैल 20। स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है। क्योंकि इन कंपनियों के शेयर काफी अस्थिर होते हैं। मगर कुछ शेयर ऐसे होते हैं कि जो अच्छा नहीं बल्कि बेहद धमाकेदार रिटर्न देते हैं। ऐसे शेयरों में बड़े लाभ का अवसर होता है। पर इसके लिए आपको कंपनी की जानकारी, उसके बिजनेस मॉडल की नोलेज और फ्यूचर ग्रोथ के बारे में पता होना चाहिए। ऐसे शेयर आपको कुछ ही रुपयों के निवेश के करोड़पति बना सकते हैं। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग ऐसे ही शेयरों में से एक है। ये शेयर पिछले 6 महीनों में लाखों फीसदी रिटर्न दे चुका है।
तीन महीनों का रिटर्न
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर तीन महीनों में मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है। ये पेनी स्टॉक एनएसई पर 20 जनवरी 2020 को 83.30 रु पर था, जबकि आज यह 1474.50 रु पर है। इस छोटे से समय में इस शेयर ने लगभग 1670 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 17 लाख रु बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
6 महीनों में कमाल कर दिया
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर 6 महीनों में तहलका मचाने वाला शेयर साबित हुआ है। ये पेनी स्टॉक 27 अक्टूबर 2021 को 0.35 रु पर था, जबकि आज यह 1474.50 रु पर है। इस दौरान शेयर ने लगभग 421185 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के केवल 10 हजार रु 4.21 लाख रु बन गए हैं। यकीन करना मुश्किल है, मगर ये सच है।
1 महीने में पैसा ढाई गुना
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर 1 महीने में पैसा ढाई गुना से अधिक करने वाला शेयर साबित हुआ है। ये पेनी स्टॉक 1 महीने पहले को 556 रु पर था, जबकि आज यह 1474.50 रु पर है। इस दौरान शेयर ने 165.20 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 2.65 लाख रु से अधिक बन गए हैं।
कंपनी का बिजनेस और इनकम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसईएल ग्रुप की प्रमोटर एआरआर ईएसएस लीडिंग एज प्राइवेट लिमिटेड है, जिसकी एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एसईएल ग्रुप एक टेक्सटाइल ग्रुप है, जो कताई, बुनाई, सूत और टेक्सटाइस प्रोसेसिंग से लेकर वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स (टैरी टावल्स और रेडी मेड गार्मेंट्स) तक की सुविधाओं वाले विभिन्न कपड़ा उप-खंडों ऑपरेट करता है। 2021 की सितंबर तिमाही में इसकी शुद्ध बिक्री 107.19 करोड़ रुपये रही, जो सितंबर 2020 में रही 67.50 करोड़ रु से 58.8 फीसदी अधिक थी।
इन गलतियों से बचें
जानकार बताते हैं कि इंस्टैंट रिटर्न का वादा करने वाले स्टॉक टिप्स पर भरोसा न करें। निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च करें। कम से कम, पुष्टि करें कि कंपनी का बिजनेस और प्रमोटर वैलिड हैं या नहीं। ट्विटर, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि पर स्टॉक टिप्स के आधार पर खरीद या बिक्री न करें, क्योंकि आप अपनी मेहनत की कमाई का निवेश कर रहे हैं। शेयर बाजार में जल्दी अमीर बनने का कोई आसान तरीका नहीं है। यदि आप निवेश करने के लिए नए हैं तो डायरेक्ट स्टॉक के बजाय म्यूचुअल फंड या ईटीएफ से शुरुआत करें। फिर आप सीखने में कुछ समय बिता सकते हैं, यह पता लगा सकते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है और उसके अनुसार निवेश करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
