Sovereign Gold Bonds: रिजर्व बैंक ऑफ (RBI) ने बुधवार को 2017-18 सीरीज-IX के Sovereign Gold Bond (SGB) का रिडेम्प्शन प्राइज जारी किया। इस बॉन्ड की कीमत आज 12484 रुपए प्रति ग्राम तय की गई। यह बॉन्ड 8 साल के समय को पूरा करते हुए आज मैच्योर हो गया है। निवेशकों के लिए यह लंबे समय में फायदा का एक बड़ा अवसर रहा है।

निवेशकों को कितना मुनाफा हुआ?
2017 में इस बॉन्ड की कीमत 2914 रुपए प्रति ग्राम थी। अब इसका दाम 12484 रुपए प्रति ग्राम पहुंच चुका है। इसका मतलब है कि हर ग्राम निवेश पर निवेशकों को 9570 रुपए का फायदा हुआ। अगर किसी निवेशक ने 100 यूनिट यानी 2,91,400 रुपए निवेश किए थे, तो आज उसे कुल 12,48,400 रुपए मिलेंगे। इस तरह पिछले आठ साल में निवेश चार गुना से भी अधिक बढ़ गया है।

सालाना रिटर्न कितना मिला?
कुल 330% रिटर्न का मतलब है कि निवेशकों को लगभग 20% प्रति वर्ष दर (CAGR) से फायदा मिल। इस रिटर्न में केवल सोने की कीमत में बढ़ोतरी का फायदा नहीं है, बल्कि सालाना 2.5% का फिक्स्ड ब्याज शामिल है। सबसे बड़ी विशेषता यह है कि निवेशकों को इस मुनाफे पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं देना पड़ता, जिससे यह निवेश और भी शानदार बन जाता है।
SGB में दोहरा फायदा
Sovereign Gold Bond निवेशकों को दो तरह का फायदा देता है:
सोने की कीमत में वृद्धि - जो बाजार में सोने के रेट के अनुसार बढ़ती है।
फिक्स्ड वार्षिक ब्याज - निवेशक को हर छह महीने में सीधे बैंक खाते में जमा होता है।
निवेशक चाहे तो बॉन्ड को मैच्योरिटी तक रखकर पूरा लाभ ले सकते हैं। हालांकि, अगर जरूरत हो तो 5 साल पूरे होने के बाद RBI द्वारा घोषित तिथि पर समय से पहले रिडेम्प्शन भी किया जा सकता है।
SGB निवेशकों के लिए लंबे समय में सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प साबित हुआ है। सोने की बढ़ती कीमत और फिक्स्ड ब्याज ने मिलकर निवेशकों को 330% से अधिक का रिटर्न दिलाया। यह निवेश खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जो लंबी अवधि में सुरक्षित और टैक्स फ्री रिटर्न चाहते हैं।
More From GoodReturns

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

टी-बिल vs एफडी vs लिक्विड फंड: RBI के नए आंकड़ों के बाद निवेश का सही विकल्प क्या है?

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

RBI G-sec ऑक्शन रिजल्ट्स: आज के नतीजों का क्या मतलब? कट-ऑफ और यील्ड को आसान भाषा में समझें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका



Click it and Unblock the Notifications