
Share of Steel Authority of India will benefit : सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) का शयेर आगे फायदा करा सकता है। एक ब्रोकरेज कंपनी ने सेल के शेयर में निवेश की सलाह दी है। हाल ही में सेल ने तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। इसमें सेल का नेट प्रॉफिट 65 फीसदी कम हो गया है, फिर भी इस शेयर में निवेश की सलाह सामने आई है। आज सेल का शेयर मामूली के साथ 86.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
सिटी ने जारी किया है सेल का प्राइस टारगेट
ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने सेल पर खरीदारी की सलाह जारी की है। सिटी ने सेल पर प्राइस टारगेट 100 रुपये का तय किया है। सिटी का कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर हैं, इसलिए शेयर ऊपर जा सकता है।
जानिए एक और ब्रोकरेज ने क्या टारगेट बताया
एक और ब्रोकरेज कंपनी फिलिप कैपिटल ने सेल पर खरीदारी की सलाह जारी की है। फिलिप कैपिटल ने सेल का प्राइस टारगेट 105 रुपये का तय किया है। ऐसे में सेल में निवेश करीब 22 फीसदी का फायदा करा सकता है। फिलिप कैपिटल का कहना है कि सेल का शेयर आकर्षक वैल्युएशन पर है।
जानिए एक और ब्रोकरेज ने क्या टारगेट बताया
वहीं मोतीलाल ओसवाल ने भी सेल पर न्यूट्रल रेटिंग के साथ निवेश की सलाह दी है। मोतीलाल ओसवान ने सेल के शेयर पर प्राइस टारगेट 95 रुपये का तय किया है।
इसके अलावा नुवामा वेल्थ ने सेल के शेयर पर होल्ड की राय बनाए रखी है। वहीं इस कंपनी ने सेल का प्राइस टारगेट 92 रुपये का बताया है।
जानिए सेल के वित्तीय परिणाम के बारे में
सेल का दिसंबर 2022 तिमाही में नेट प्रॉफिट 65 फीसदी घटकर 542.18 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,528.54 करोड़ का लाभ हुआ था। सेल के खर्चों में बढ़ोतरी के चलते नेट प्रॉफिट घटा है। कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 24,825.11 करोड़ हो गया, जोकि पिछले साल दिसंबर तिमाही में 23,209.88 करोड़ रुपये था। हालांकि, अक्टूबर-दिसंबर 2022 के दौरान कंपनी की कुल इनकम घटकर 25,140.16 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 25,398.37 करोड़ रुपये थी।
नोट : यहां पर ब्रोकरेज कंपनियों की तरफ से जारी प्राइस टारगेट बताया जा रहा है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
